फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   gairajanapadon ke yaatriyon ko kannauj mein utaar rahee bas ko pulis ne khadeda

गैरजनपदों के यात्रियों को कन्नौज में उतार रही बस को पुलिस ने खदेड़ा

Fri, 27 Mar 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
gairajanapadon ke yaatriyon ko kannauj mein utaar rahee bas ko pulis ne khadeda
परिचालक को हड़काकर यात्रियों को बस में बैठाते सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लॉकडाउन के चलते गैरजनपदों और प्रदेशों के यात्री मैनपुरी में फंस गए। मैनपुरी प्रशासन ने करीब सवा सौ यात्रियों को निजी बसों में बैठाकर रवाना कर दिया। बस चालक ने इन यात्रियों को कन्नौज रोडवेज बस स्टाप के सामने उतार दिया। पुलिस ने यात्रियों को उतारकर जा रही बस के चालक को पकड़ लिया। मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी पर चालक यात्रियों को बस में बैठाकर कानपुर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

गाजियाबाद से भी दो रोडवेज बसों से यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। कुछ यात्री कन्नौज में भी उतरे। किसी साधन या पैदल चल कर मैनपुरी पहुंचे तमाम यात्रियों को एसडीएम भोगांव ने दो निजी बसों से कानपुर के लिए रवाना किया। एक बस कानपुर के लिए चली गई। दूसरी बस के परिचालक ने सभी यात्रियों को कन्नौज रोडवेज बस स्टाप के सामने उतार दिया। जानकारी पर सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक और परिचालक को हड़काते हुए सभी यात्रियों को उसी बस से कानपुर के लिए रवाना किया। हरदोई डिपो की एक बस के परिचालक ने बताया कि गाजियाबाद में अधिक यात्री होने से किसी की भी जांच नहीं कराई गई।
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे लोगों का हुआ परीक्षण
कन्नौज/गुरसहायगंज। लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बस से शुक्रवार दोपहर जिला मुख्यालय व गुरसहायगंज में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के उतरने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने स्थानीय सीएचसी भेज दिया। वहीं जिला मुख्यालय में जिले के अलावा हरदोई जनपद से यात्री आए। इनकी जिला अस्पताल व विनोद दीक्षित चिकित्सालय में जांच कराई गई। विनोद दीक्षित चिकित्सालय में दो जांच मशीनें दी गई हैं। यह दोनों मशीनें जांच टीमें लेकर चली गईं। इससे बाहर से आने वालों की जांच नहीं हो सकी। डॉक्टर ने जुकाम, खांसी की दवा देकर घर भेज दिया। कुछ यात्रियों ने जिला अस्पताल में जांच कराई। विनोद दीक्षित चिकित्सालय में मरीजों के लिए सफेद रंग से घेरे बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed