{"_id":"5d924eac8ebc3e93cd66b6f6","slug":"gaddha-mukt-ho-shobhaayaatra-root-raamaleela-maidaan-mein-na-dikhe-jalabharaav-kannauj-news-knp5169311120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढा मुक्त हो शोभायात्रा रूट, रामलीला मैदान में न दिखे जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढा मुक्त हो शोभायात्रा रूट, रामलीला मैदान में न दिखे जलभराव
विज्ञापन
बैठक के दौरान निर्देश देते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। साथ में मौजूद ए?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दुर्गा पूजा और दशहरे के त्योहार से पहले जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने अफसरों के पेच कसे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि शोभायात्रा से पहले रूट पर पड़ने वाली सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी जाएं। किसी भी रामलीला मैदान में जलभराव नहीं होना चाहिए। उपजिलाधिकारी और संबंधित ईओ निरीक्षण करें। सफाई व्यवस्था के साथ ही सड़कों की मरम्मत का काम जल्द पूरा कराया जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने समस्याएं भी बताईं। डीएम ने तीनों सर्किल के सीओ से उनके क्षेत्र में दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व की तैयारियों की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि दुर्गा पंडाल में जलभराव नहीं होना चाहिए। पंडाल के आसपास नियमित रूप से साफ सफाई की जाए। इस काम में अभी से सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि पर्याप्त प्रकाश के लिए विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कर लें। शोभायात्रा के मार्ग पर लटकते तारों को कस दिया जाए। इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने पीस कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि सभी पंडालों में जेनरेटर लगाए जाएं। कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। अस्थाई कनेक्शन ले लें। डीएम ने पेयजल की व्यवस्था के लिए ईओ को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं का विसर्जन नदी में नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि दो अक्तूबर से पॉलिथीन पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाए। सभी अधिशासी अधिकारी और क्षेत्राधिकारी पॉलिथीन पर रोक लगाएं। उन्होंने रामलीला, दुर्गा पूजन और रावण दहन के दिन भीड़ का आकलन कर पर्याप्त फोर्स लगाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर एवं डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध आतिशबाजी के निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।