फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Furious over the officers of the electricity department due to increase in cuts

Kannauj News: कटौती बढ़ने पर बिजली विभाग के अफसरों पर भड़के

Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 25 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Furious over the officers of the electricity department due to increase in cuts
कन्नौज। नगर निकाय चुनाव के बाद विकास कार्यों की हकीकत परखने निकले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को जिले का तूफानी दौरा कर गए। पांच घंटे के अंतराल में उन्होंने अलग-अलग आठ स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। मलिन बस्ती भी गए। जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। आखिर में जिला अस्पताल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का मुआयना करके वापस राजधानी चले गए। इस दौरान उन्होंने शासन की ओर से चल रही योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की हिदायत भी दी। इस तूफानी दौरा के दौरान चकरघिन्नी बने रहे अफसरों ने जाने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के रास्ते अलग-अलग कई इलाके का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट में अफसरों संग समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने एक घंटा समय दिया। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी विभाग की ओर से संचालित योजनाओं पर चर्चा की। गर्मी में कटौती बढ़ने पर बिजली विभाग के अफसरों से नाराजगी जताई। सप्लाई में जो भी समस्या है, उसका निस्तारण करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भी अस्पतालों में सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया। गोशालाओं की हकीकत को साझा करते हुए पशुपालन विभाग के अफसरों से नाराजगी जताई। मवेशियों के कमजोर व दुबले होने की बात कहते हुए इन कमियों को दूर करने को कहा। कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की। यहां तिर्वा विधायक कैलाश रापजूत, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह सहित डीएम शुभ्रांत शुक्ल, एएसपी डॉ. अरविंद यादव आदि भी मौजूद रहे।-----------
विज्ञापन


छह घंटे का कार्यक्रम पांच में निपटाया
उपमुख्यमंत्री के भ्रमण के लिए प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें गुरुवार को सुबह 10:15 से शाम के 04:10 बजे तक था। इस दौरान उन्हें फर्रुखाबाद के रास्ते जिले में दाखिल होने के बाद से लेकर छिबरामऊ ब्लॉक क्षेत्र, तालग्राम ब्लॉक क्षेत्र, गुरसहायगंज नगर क्षेत्र में अलग-अलग योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात और कलक्ट्रेट में अफसरों संग समीक्षा बैठक करने के बाद वापसी में जिला अस्पताल का भ्रमण और कानपुर बॉर्डर के पर स्थित मित्रसेनपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का मुआयना करते हुए वापस जाना था। छह घंटे से ज्यादा का कार्यक्रम उन्होंने पांच घंटे से भी कम समय में निपटा दिया। सभी जगह-जगह तूफानी दौरा करके वह अपने भ्रमण के निर्धारित समय से पहले ही वापस चले गए। इस दौरान अफसरों का काफिला उनके साथ रहा। जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता भी संग में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
ओपीडी के बाद पहुंचे जिला अस्पताल, नौ मिनट में परखी सेहत
उपमुख्यमंत्री कलक्ट्रेट में समीक्षा के बाद जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उनका कार्यक्रम दोपहर 03:35 से 03:50 बजे का था। वह डेढ़ घंटा पहले ही ठीक दोपहर 02:02 बजे पहुंचे। तब तक ओपीडी खत्म हो चुकी थी। मरीज भी कम थे। वह सीधे ओपीडी में पहुंचे। सन्नाटा देखकर वह अंदर ही इमरजेंसी वार्ड होते हुए बाहर ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां करीब दो मिनट रुके। यहां भर्ती भाऊखुर्द के 11 वर्षीय आशीष से बात की। उसने पेट में दर्द बताया। डॉक्टरों से बेहतर इलाज करने को कहा। वहां से निकलकर बाहरी कैंपस में लगे आरओ प्लांट पहुंचे। यहां नल चलाकर देखा। सीएमएस से कहा अस्पताल में एमआर नहीं दिखना चाहिए, दिखे तो एफआईआर करवाएं। डॉक्टर न हों तो खुद ही मरीज देखें। उसके बाद 02:11 बजे गाड़ी में बैठकर निकल गए। यहां इस दौरान सीएमओ विनोद कुमार, सीएमएस डॉ. शक्ति बसु सहित स्वास्थ्य महकमे का अमला मौजूद रहा। सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण भी मुआयना के दौरान मौजूद रहे। वापसी में कानपुर की सीमा पर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी भ्रमण किया। यहां स्टाफ को बेहतर शिक्षा देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed