फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Funkenge not jerk of current transformer

करंट के जर्क से न फुंकेंगे ट्रांसफार्मर

Sat, 20 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 20 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Funkenge not jerk of current transformer

33/11 केवी पुराने सब स्टेशन में सीटी सिस्टम लगाया

विज्ञापन
गया। इसके लगने से करंट का जर्क आने पर लाखों कीमत के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त नहीं होंगे।

सब स्टेशन में पांच एमवीए का एक और 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। दस एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मरों पर सीटी सिस्टम पहले से ही लगा था, पर कुछ माह पहले ट्रांसफार्मर की तीन में से एक सीटी फुंक गई थी। इसे आज बदल दिया गया। संविदाकर्मी अतीक अहमद गुड्डू, राजेश, करन सिंह, सौदान सिंह आदि की टीम ने यहां पर तीन नई सीटी स्थापित कर दीं।

एक्सईएन आरएन वर्मा ने बताया कि शार्ट सर्किट या हाई वोल्टेज का जर्क सबसे पहले सीटी पर पड़ेगा और आपूर्ति ठप होने से ट्रांसफार्मर सुरक्षित बच जाएगा। उधर बिल संग्रह केंद्र में सर्वर की स्पीड धीमी रहने से बिल जमा करने में काफी परेशानी हुई। गोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी के इंजीनियर सर्वर मशीन ठीक कर गए थे, पर दूसरा सिस्टम न चलने से बिलों का संशोधन का कार्य नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed