{"_id":"6a495765334368bc000c736f","slug":"fraud-in-mass-marriage-scheme-dm-office-employee-gets-fake-registration-done-for-a-young-man-stirs-up-a-commotion-kannauj-news-c-214-1-knj1007-151988-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा: डीएम दफ्तर के कर्मी ने युवक का कराया फर्जी रजिस्ट्रेशन, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा: डीएम दफ्तर के कर्मी ने युवक का कराया फर्जी रजिस्ट्रेशन, हड़कंप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलक्ट्रेट कार्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक युवक की जानकारी के बिना उसका रजिस्ट्रेशन सामूहिक विवाह योजना में करा दिया। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस खुलासे से कलक्ट्रेट कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
कस्बा व कोतवाली तिर्वा के अंबेडकर नगर निवासी पीड़ित नीतू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कलेक्ट्रेट कॉलोनी सरायमीर निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वेद प्रकाश ने अपने परिजनों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। बीते 23 मार्च को पीएसएम डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन होना था। आरोप है कि वेद प्रकाश ने नीतू को बिना बताए उसका रजिस्ट्रेशन करा दिया और उसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। वहीं, वधू के रूप में गुरसहायगंज के फतेहपुर जसोदा निवासी रामखेलावन की पुत्री ज्योति का नाम अंकित कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर कलक्ट्रेट कर्मी वेद प्रकाश, उसकी पत्नी आरती, रामखेलावन, उसकी पत्नी त्रिवेदी और पुत्री ज्योति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।