{"_id":"5dc706868ebc3e5b1206d527","slug":"fragrance-of-harmony-peace-of-peace-all-around-in-itranagri-kannauj-news-knp5248535103","type":"story","status":"publish","title_hn":"इत्रनगरी में चारों तरफ सौहार्द की खुशबू, शांति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इत्रनगरी में चारों तरफ सौहार्द की खुशबू, शांति की बयार
विज्ञापन
अयोध्या फैसला के बाद कन्नौज के तालग्राम में डीएम, एसपी के सामने एक दूसरे के गले मिलते हिंदू, मुस्ल?
- फोटो : KANNAUJ
यूपी ऑल के ध्यानार्थ
(अयोध्या फैसला--मुख्य खबर)
------------------------------
इत्रनगरी में चारों तरफ सौहार्द की खुशबू, शांति की बयार
सब हेड-
बंद रहे स्कूल-कालेज, बाजारों में चहल-पहल रही कम, बस और रेलवे स्टेशनों पर कम लोग ही दिखे
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। इत्रनगरी के नाम से जाने वाले कन्नौज में चारों तरफ सौहार्द की खुशबू और शांति की बयार रही। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसले आने के बाद दोनों समुदाय के लोगों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और गले भी मिले। हर किसी का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक और स्वागत करने योग्य है।
शुक्रवार देर शाम लोगों को पता चला कि सुप्रीम कोर्ट शनिवार को अयोध्या प्रकरण पर अपना फैसला सुनाएगा। इसके बाद फैसले को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा होती रही। रात में ही जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने आपातकालीन बैठक बुलाकर शांति व्यवस्था कायम रखने के बंदोबस्त शुरू कर दिए। स्कूल, कालेजों और कोचिंग सेंटर 11 नवंबर तक के लिए बंद करा दिए गए। शराब की दुकानों को भी शनिवार को बंद करा दिया गया। रात दो बजे तक डीएम और एसपी पुलिस फोर्स के साथ जिले में भ्रमण करते दिखे। शनिवार सुबह होते ही जिले में शांति के साथ सन्नाटा भी था। बाजारों में चहल पहल कम रही। बस और रेलवे स्टेशनों में भी रोजाना की अपेक्षा भीड़ नहीं दिखी। मुख्य बाजार और सड़कों पर काफी कम लोगों आवागमन दिखा। मुख्य बाजारों को पुलिस ने बंद करा दिया लेकिन कस्बों की बाजार रोजाना की तरह खुली रहीं। डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद फोर्स के साथ भ्रमण रहे। अफसरों ने दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी राय भी जानी। हर किसी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अच्छा बताया। तालग्राम के मुख्य बाजार में डीएम और एसपी के पहुंचने पर नगर पंचायत तालग्राम चेयरमैन दिनेश यादव के साथ दोनों समुदाय के लोग मुलाकात करने पहुंचे। डीएम और एसपी के सामने आपस में गले मिले।
इनसेट....
अफसरों ने ली राहत की सांस
अयोध्या पर फैसले के शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर कई दिनों से अधिकारी पसीना बहा रहे थे। गांवों, कस्बों, मोहल्लों में बैठक और चौपाल कर दोनों पक्षों के लोगों से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की अपील की जा रही थी। बैठकों का दौर भी जारी था। अधिकारी पल-पल की जानकारी लेने में जुटे थे। शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे के बाद जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और लोगों ने खुशी जाहिर की तो अधिकारियों का तनाव कम होने लगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सजग तो दिखे लेकिन लोगों को प्रतिक्रिया जानने के बाद उन्होंने भी राहत की सांस ली।