फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four SDMs transferred in Sadar SDM and Block Pramukh dispute

Kannauj News: सदर एसडीएम और ब्लॉक प्रमुख विवाद में चार एसडीएम स्थानांतरित

Thu, 04 Jun 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four SDMs transferred in Sadar SDM and Block Pramukh dispute
कन्नौज। सदर एसडीएम और सदर ब्लॉक प्रमुख के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। यह विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। सदर ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया ने एसडीएम पर कार्यालय से बाहर करने का आरोप लगाया था। ब्लॉक प्रमुख ने एसडीएम को हटाने की मांग की। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर में धरना दिया था। डीएम के आश्वासन पर यह धरना समाप्त हो गया था। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख ने सामाजिक माध्यमों पर फिर धरना शुरू करने की घोषणा की। समर्थक धरना शुरू करने की तैयारी में थे। इसी बीच गुरुवार की देर शात जिलाधिकारी कार्यालय से उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल का आदेश जारी हुआ।
विज्ञापन

सदर की एसडीएम वैशाली को तिर्वा भेजा गया है। न्यायिक में तैनात नवनीता रॉय को सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिर्वा के एसडीएम राजेश कुमार को तिर्वा में ही न्यायिक की जिम्मेदारी मिली है। तिर्वा में न्यायिक पद पर तैनात रेशमा सहाय को सदर न्यायिक एसडीएम बनाया गया है। आदेश सामने आते ही ब्लॉक प्रमुख का खेमा इसे अपने आंदोलन की जीत बताने लगा।
विज्ञापन

विवाद और प्रतिक्रिया
समर्थकों का कहना है कि लगातार दबाव और विरोध के कारण प्रशासन को यह फैसला लेना पड़ा। उधर, प्रशासनिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एक साथ चार उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसलिए इसे किसी एक विवाद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। फिलहाल आदेश के बाद धरने की तैयारियां थम गई हैं। राजनीतिक गलियारों में यह बहस छिड़ गई है कि यह महज संयोग है या विरोध का असर। सदर विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी सामाजिक माध्यमों पर कार्यकर्ता के सम्मान को सर्वोपरि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed