फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four scorched by fire

आग से चार लाोग झुलसे

Sat, 21 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 21 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four scorched by fire

थाना क्षेत्र के खजुरियन नगला में घरेलू गैस सिलेंडर

विज्ञापन
से खाना बनाते समय गैस लीक होने से आग लग गई, जिससे दो युवतियों समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग से नगदी समेत हजारों रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

शुक्रवार को गांव निवासी उदयवीर पुत्र गजोधर प्रसाद की मकान की छत पर रखे फूस के बंगले में शुक्रवार देर रात उनकी पत्नी अनारकली (40) खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हे के पाइप से रिफलिंग कर भरकर लाए गए गैस सिलेंडर को लगाकर रेग्यूलेटर खोलकर माचिस लगाई, तभी गैस लीक होने की वजह से अचानक आग छप्पर में जा लगी।

गृहस्वामिनी के चीखने की आवाज सुनकर उसका पुत्र प्रवेश कुमार (18), गोरेलाल (आठ), भतीजी शीतला (20) पुत्री पूरनलाल बचाने दौड़ पड़ी, जब तक आग की लपटें तेज हो गईं। बचाने के प्रयास में यह भी झुलस गए। तब तक आग चारो ओर फैल गई थी।

बताया जाता है कि इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शीतला, अनारकली व गोरेलाल की हालत नाजुक है। उनको छिबरामऊ के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। वहीं गृहस्वामी ने बताया कि 15 हजार रुपये नगद, घरेलू सामान, रजाई गद्दा के अलावा एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed