{"_id":"675499070a09307b7b0e4b54","slug":"four-people-including-supervisor-injured-in-road-accidents-kannauj-news-c-214-1-knj1005-122289-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सड़क हादसों में सुपरवाइजर समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सड़क हादसों में सुपरवाइजर समेत चार घायल
विज्ञापन
सड़क हादसों में सुपरवाइजर समेत चार घायल
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सनाड़ा ईश्वरी निवासी विकास (40) जलजीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन वाटर प्लांट पर सुपरवाइजर हैं। शनिवार शाम पांच बजे प्लांट से घर जा रहे थे। रास्ते में महरूपुर खार के पास पीछे से आए टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। प्लांट के कर्मचारी एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने उन्हें तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे टैंकर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम पल्यौरा निवासी विनय (40) छिबरामऊ आए थे। घर लौटते समय कैरदा रोड पर ग्राम टीका नगला के सामने बाइक सवार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। इसके अलावा ग्राम जगतपुर निवासी रमेश (23) साथी गुलशन (19) के साथ सिकंदरपुर आ रहे थे। रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टर की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
युवती समेत तीन ने जहर पीया
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर लोधपुर निवासी शर्मीला (27) ने परिवार में हुए विवाद के बाद खेत में डालने के लिए घर में रखा जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ग्राम मोहन नगला निवासी राहुल (38) ने नाराज होकर जहर खा लिया। इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर आए। मोहल्ला तिवारियान निवासी सत्यम (21) ने जहर खा लिया। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाॅक्टरों ने सभी का उपचार शुरू कर दिया। संवाद