फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four new dengue patients found, number reached 104

चार नए डेंगू मरीज मिले, संख्या पहुंची 104

Tue, 12 Nov 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four new dengue patients found, number reached 104
जिला अस्पताल की लैव में स्लाइड देखते डा. आरडी यादव - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। डेंगू का कहर जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में डेंगू की किट से हो रही जांच में हर दिन डेंगू के नए रोगी मिल रहे हैं। सोमवार की किट से हुई जांच में डेंगू की रिपोर्ट में चार नए मरीज मिले हैं। डेंगू की एलाइजा टेस्ट से पुष्टि के लिए 31 स्लाइड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को हुई जांच में इमलियापुर्वा निवासी अबुलेश (17) पुत्र हरीम, तिलपई निवासी आदेश (30) पुत्र मुलायम सिंह, बबलू व ऊषा को डेंगू होने की जानकारी सामने आई है। उधर, जिले में अभी तक 104 डेंगू के रोगी मिल चुके हैं। छह लोग इलाज के दौरान अपनी जान गवां चुके है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी तक 70 मरीजों में डेंगू की पुष्टि कर रहा है। डेंगू से किसी भी मौत से इंकार किया जा रहा है। पैथालॉजिस्ट डॉ.आरडी यादव ने बताया कि हर वर्ष से इस बार डेंगू रोग काफी तेजी के साथ फैल रहा है। हर रोज नए रोगी मिल रहे हैं। मरीजों को सलाह दी कि डेंगू रोग शरीर में काफी तेजी के साथ फैलता है। प्लेटलेस कम होना शुरू हो जाती हैं। मरीज में इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें। समय पर दवाइयों का सेवन व उपचार कराएं।
विज्ञापन

तालग्राम के मोहल्ला कटरा में बुखार के प्रकोप से कई लोग बीमार हैं। तालग्राम भाजपा मंडल महामंत्री का पूरा परिवार पांच दिनों से बुखार की चपेट में है। रिश्तेदारों ने सीएचसी भर्ती कराया। दो दिन उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल महामंत्री हरनाथ राजपूत (45) ने बताया कि पांच दिन पहले उन्हें व उनकी पत्नी अमृता राजपूत (42), पुत्र उदय प्रताप (18), शिवप्रताप (15) को एक साथ बुखार आया। तीन दिनों तक निजी चिकित्सक से इलाज कराया। लाभ न होने पर रविवार के सभी सदस्यों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। डॉक्टर का कहना कि जांच के लिए भेजा गया है।

तालग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू जांच की सुविधा न होने पर बीमार लोगों को रेफर किया जा रहा है। जानकारी करने पर बताया गया कि डेंगू जांच की किट ही उपलब्ध नहीं है। इस कारण जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज भेजना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed