फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   four million population at Two ATMs

दो एटीएम पर चार लाख आबादी

Mon, 12 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 12 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
four million population at Two ATMs
बंद एटीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहरभर की आबादी चार लाख, दो दर्जन से अधिक एटीएम लेकिन करेंसी सोमवार को सिर्फ दो एटीएम से निकली। बाकी एटीएम बंद पड़े रहे। किसी में कनेक्टिविटी न होना समस्या रही है तो किसी से कैश नहीं निकला। ऐसे में एटीएम कार्ड धारकों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर भर के उपभोक्ताओं के दैनिक खर्चे में तो कमी नहीं आई लेकिन गत दिनों से पैसे न मिलने से उनका बजट जरूर गड़बड़ा गया है। लोगों की परेशानियां तीन दिनों में बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


स्टेट बैंक मकरंद नगर, बैंक आफ इंडिया, एक्सिस बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक,  इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक,  इंडसंड बैंक,  यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,  पीएनबी, विजया बैंकों के शहर भर में करीब दो दर्जन से अधिक एटीएम संचालित हैं। नोटबंदी के बाद से एक भी दिन एक दर्जन एटीएम भी एक साथ संचालित नही रहें।
विज्ञापन


बैंक उपभोक्ता पवन त्रिवेदी कहते हैं कि इस समय करेंसी की कोई कमी नहीं है हमें एटीएम संबंधित जो भी समस्यायें नजर आ रही हैं। यह बैंक का कुप्रबंधन है। सौरभ मिश्रा कहते हैं कि बैंक प्रबंधन की वजह से दिक्कत है। सचिन शर्मा ने कहा कि यदि समस्याएं हैं तो ये सरकार से ज्यादा फाल्ट बैंकों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed