{"_id":"b39d8113b476a6a0c4963b191642c537","slug":"four-injured-in-collision-of-two-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तालग्राम के गदोरा गांव के समीप तेज रफ्तार
विज्ञापन
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइकें
भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
से इलाज के लिए भेजा गया। तब तक वह तड़पते रहे। दो लोगों की हालत नाजुक बनी
हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ढिपारा गांव निवासी मुकेश कुमार (30) पुत्र नन्हें लाल अपनी बाइक से रविवार सुबह 10 बजे अपने रिश्तेदार कचाटीपुर इंदरगढ़ निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र भजनलाल के साथ ताहपुर की ओर जा रहे थे। तभी गुरसहायगंज कोतवाली के सियरमऊ निवासी पिंटू (25) पुत्र राधेश्याम अपने ही गांव के राजेश कुमार (35) पुत्र बाबूराम के साथ बाइक से कस्बा इंदरगढ़ से घर लौट रहे थे।
तभी ताहपुर गुरसहायगंज मार्ग पर गदोरा मोड़ के निकट दोनों बाइकों में तेजी से भिड़ंत हो गईं। इसमें चारों लोग गंभीर हो गए। आस-पास के लोग दौड़े। ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। तब तक सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद आई, तब तक घायल तड़पते रहे।
मौके पर पहुंचे अमोलर चौकी प्रभारी छेदीलाल वर्मा ने अन्य लोगों के निजी वाहनों से ढिपारा गांव के घायलों को गुरसहायगंज सीएचसी भेजा, जहां से सुनील व मुकेश को कानपुर रेफर कर दिया गया। मुकेश आईसीयू में भर्ती है। वहीं राजेश और पिंटू को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।