फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   four houses Goods ash from fire in Bansaramau

बंसरामऊ में आग से चार घरों का सामान राख

Tue, 09 Jun 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 09 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
four houses Goods ash from fire in Bansaramau
क्षेत्र के गांव बंसरामऊ में मंगलवार दोपहर अचानक लगी आग ने चार घरों की गृहस्थी राख हो गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


गांव निवासी श्रीकृष्ण के छप्पर में दोपहर 12 बजे अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गयी। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को लू व आग की तेज लपट से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आनन-फानन में नलकूपों को चालू कर जीन पाइप से बौझार करना शुरू किया गया।
विज्ञापन


मामले की सूचना दमकल को दी। आग ने देखते ही देखते चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग को अन्य घरों में फैलने से रोकने के लिए सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर गांव पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने बौझार कर मोर्चा संभाला। तब कहीं जाकर आग को बुझाने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी से श्रीकृष्ण पुत्र मुल्ला, मेवाराम पुत्र मैकू, गौरीशंकर पुत्र रामनाथ, विनोद पुत्र श्रीकृष्ण के घरों में रखी नकदी, राशन, चारपाई, कपड़े व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर नायब तहसीलदार प्रेमनरायन प्रजापति राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की। पीड़ितों को जल्द ही आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

वहीं समधन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव नंदेपुरवा में मंगलवार दोपहर अचानक छप्पर में आग लगने से नकदी समेत गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी दिनेश सिंह के छप्पर में मंगलवार की दोपहर  आग लग गयी। आग की उठती लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का काम शुरू किया।


करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड से घर में रखी 4500 की नकदी, तीन कुंतल गेहूं, कपड़े, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामप्रधान इंद्रपाल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed