फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four doctors, eight non-staffing staff

चार चिकित्सक, आठ कर्मचारी गैर हाजिर

Sun, 30 Apr 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 30 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four doctors, eight non-staffing staff
demo pic - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद के निर्देश पर प्राथमिक व सामुदायिक चिकित्सालयों में शनिवार को की गई छापामारी में चार चिकित्सक व आठ चिकित्सीय स्टाफ नदारद मिला। डीएम ने इन्हें सुधरने की नसीहत दी है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके पचौरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कन्नौज का निरीक्षण किया। डा. एसके सिंह शल्य चिकित्सक व कक्ष सेवक सुशील कुमार गैर हाजिर मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठठिया में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वीएन सिंह, प्रयोगशाला सहायक विजय सिंह संविदा कर्मी गैर हाजिर मिले। उप मुख्य चिकित्साधिकारी एके जाटव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में प्रयोगशाला सहायक वीएल कुशवाहा अनुपस्थित मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुगरापुर में स्टाफ नर्स सुचित्रा वर्मा नदारद मिलीं। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जेआर सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांगेमऊ में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पवन कुमार, कक्ष सेवक शशिकांत गायब मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिर्वा में संविदा कर्मी ज्योति शुक्ला गैर हाजिर मिलीं।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आरएम तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानीमऊ की जांच की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.नर सिंह राजपूत पांच अप्रैल से नदारद चल रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केसी राय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैसापुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.दीपांकर कटियार गैर हाजिर मिले। चिकित्सीय स्टाफ के गायब मिलने पर डीएम ने कहा कि स्टाफ के गायब मिलने से यह साबित हो रहा है कि नियमित रुप से निरीक्षण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी प्रतिदिन आवंटित विकास खंड के दो चिकित्सालयों का निरीक्षण करेंगे। शाम को जांच आख्या प्रस्तुत की जाएगी। रिपोर्ट में चिकित्सकों के स्टाफ की उपस्थिति के साथ आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, वितरण, मरीजों को देखे जाने की स्थिति, मरीजों के साथ चिकित्सक का व्यवहार एवं चिकित्सालय परिसर व कक्षों में सफाई व्यवस्था की स्थिति के संबंध में टिप्पणी अंकित करना अनिवार्य होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि गायब मिलने वाले समस्त चिकित्सीय स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब सही न मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।


जिले को बनाएं मुख्यालय
जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाग पर नाराजगी जताते हुए आदेश जारी किए हैं कि कोई भी चिकित्सक व कर्मी कानपुर अथवा अन्य स्थानों से अप-डाउन कर नौकरी नहीं करेगा। अपना मुख्यालय जिले में ही बनाएंगे। ताकि कोई इमरजेंसी पड़ने पर चिकित्सकों को बुलाया जा सके। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed