फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four ambulances will run after 12 days

12 दिन बाद दौडे़ंगी चार एंबुलेंस

Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four ambulances will run after 12 days
एएलएस एंबुलेंस की चाबी सौंपने के दौरान जिला अस्पताल में मुस्तैद पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले की चार एएलएस एंबुलेंस की चाबी मंगलवार को नए कर्मचारियों को सौंपी गई। हंगामा से बचने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कमेटी ने चाबी सौंपने से पहले एंबुलेंस की जांच पड़ताल की। वेंटिलेटर समेत सभी मेडिकल उपकरणों की किट की जांच की गई। चार एंबुलेंस की सेवा चालकों और एमटी की हड़ताल के बाद से बंद थी। अब बुधवार को 12 दिन बाद शुरू होगी।
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एडवांस लाइफ सपोर्टिंग(एएलएस) एंबुलेंस को लेकर उपजे विवाद के बाद जिले के कई चालक, एमटी पर गाज गिरी है। शासन से स्वीकृति के बाद एएलएस एंबुलेंस को नई कंपनी के सुपुर्द कर दिया गया। मंगलवार को जिला अस्पताल में चारों एंबुलेंस को खड़ा किया गया। जिला अस्पताल पहुंचे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी धीरेंद्र आर्या, स्वास्थ्य विभाग के आशीष कुमार, सीएमएस डॉ. शक्ति वसु, जिगिसा कंपनी के कोआर्डिनेटर आशीष दुबे, एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल ने एंबुलेंस की निगरानी की। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस की जांच की गई। चालकों और ईएमटी ने एंबुलेंस में मौजूद वेंटिलेटर, ऑक्सीजन समेत चिकित्सीय उपकरण के संबंध में जानकारी ली। हर सामान को बाहर रखा गया। इसके बाद रजिस्टर में अंकित कर मिलान किया गया। अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस की चाबी कंपनी के कोआर्डिनेटर को सौंपी। उन्होंने एंबुलेंस चाबी नए चालक और ईएमटी को दी। निर्देश दिए कि बुधवार से एएलएस एंबुलेंस पुरानी व्यवस्था के तहत चलेगी। लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होती है ये एंबुलेंस
सरकार की ओर से संचालित 108,102 की अपेक्षा एएलएस एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होती है। इसमें वेंटिलेटर के साथ ऑक्सीजन और पर्याप्त दवा का स्टॉक रहता है। मरीज के रेफर होने के बाद दिक्कत होने पर एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी संबंधित मरीज को वेंटिलेटर की सुविधा दे सकता है। इससे मरीज को सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं के चलते प्रदेश में हुई थी हड़ताल
एएलएस एंबुलेंस की कंपनी बदले जाने को लेकर पूरे प्रदेश में चालकों और ईएमटी ने हड़ताल शुरू की थी। इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थीं। वार्ता विफल होने पर कई एंबुलेंस के चालकों और ईएमटी के खिलाफ कार्रवाई की गई। तबसे जिले में एंबुलेंस व्यवस्था रामभरोसे थी। बाद में आंदोलनरत चालकों से प्रशासन ने चाबी लेकर एंबुलेंस को अपने सुपुर्द कर लिया था।

अब पूरे जिले में संचालित होंगी एएलएस एंबुलेंस
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि अब पूरे जिले में एएलएस एंबुलेंस संचालित होंगी। चारों एंबुलेंस को नई कंपनी के सुपुर्द कर दिया गया है। यह कॉल आने पर मौके पर पहुंच कर मरीज को सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed