फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Foul odor permeates the air of the 'City of Perfume'

Kannauj News: इत्रनगरी की हवाओं में घुली दुर्गंध

Wed, 22 Jul 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Foul odor permeates the air of the 'City of Perfume'
कन्नौज। इत्रनगरी की हवाओं में इन दिनों सड़कों पर पड़े सड़े आलुओं की दुर्गंध घुली हुई है। उचित कीमत न मिल पाने के चलते किसान कोल्ड स्टोरेज से आलू नहीं उठा रहे और कोल्ड स्टोर संचालक आलू को सड़कों पर फेंक रहे हैं। इससे जिले के एक दर्जन से अधिक इलाकों में दुर्गंध फैल रही है। संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन


जिले में जीटी रोड, भवानी सराय, मानीमऊ, छिबरामऊ, तालग्राम, ठठिया, उमरदा, फतेरन और बिसुनगढ़ समेत एक दर्जन से अधिक इलाकों में बड़ी संख्या में कोल्ड स्टोरेज हैं। यहां पुराना आलू भरा पड़ा है। आलू का भाव इन दिनों 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल तक है, जो लागत से बहुत कम है, ऐसे में किसान कोल्ड स्टोर से आलू नहीं निकाल रहे। दूसरी ओर कोल्ड स्टोर का भाड़ा 290 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐसे में कोल्ड स्टोरेज संचालक आलू को सड़कों पर फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स ----

मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजरते हैं लोग
सड़कों पर दुर्गंध फैलने के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों का रास्ते से गुजरना दूभर हो गया है। सड़े आलू के ढेरों पर भिनभिनाती मक्खियों और उठती दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राहगीर मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलने को मजबूर हैं। स्थानीय नागरिकों में भारी गुस्सा है।भवानी सराय निवासी मुकेश कनौजिया ने बताया कि इलाके में दुर्गंध से काफी परेशानी हो रही है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। मानीमऊ निवासी उदित दुबे ने बताया कि अधिकारी केवल नोटिस जारी करके अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं। समस्या का समाधान नहीं कराते। ठठिया निवासी मोहन अग्निहोत्री और तालग्राम के मो. वारिस का कहना है कि जल्द ही सड़कों पर बिखरे इस कचरे को हटवाकर इलाके को सैनिटाइज नहीं कराया गया, तो क्षेत्र में महामारी फैलने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स ----
दो को नोटिस थमाकर सो गया प्रशासन

सड़कों पर पड़े सड़े आलूू की दुर्गंध से भले ही लोग परेशान हों, लेकिन अधिकारी इस ओर लापरवाह बने हैं। जिला उद्यान विभाग ने सड़कों पर आलू फेंकने पर केवल दो कोल्ड स्टोरेज को नोटिस दिया है। विभाग की अनदेखी के चलते कोल्ड स्टोरेज संचालक भी लापरवाह बने हुए हैं।
बयान ----

जिले के सभी 197 कोल्ड स्टोरेज संचालकों को नोटिस जारी कर खुले में सड़े आलू नहीं फेंकने के निर्देश दिए हैं। सड़े आलू का निस्तारण कोल्ड स्टोरेज परिसर में ही किया जाएगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

आशीष कटियार, जिला उद्यान अधिकारी

बयान ----
अभी शीतगृहों में पुराना आलू रखा है, जो सड़ने लगा है। मंदी के कारण किसानों ने आलू कोल्ड स्टोरेज में ही छोड़ दिया था। अब उसे निकालना मजबूरी है। खराब आलू को निकलवाने में मजदूरी भी जेब से जा रही है।

- विजय द्विवेदी, शीतगृह स्वामी
-----------------------

आंकड़े ----
197 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं जिले में

55 हजार हेक्टेयर है जिले में आलू का रकबा
20.10 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन

21.82 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारण क्षमता
10.29 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारण हुआ

----------------
वर्तमान भाव ----

100 रुपये प्रति क्विंटल सफेद आलू
200 रुपये प्रति क्विंटल चिपसोना

250-300 रुपये प्रति क्विंटल लाल गुलाल
---------------------

कोल्ड भाड़ा -----
290 रुपये प्रति क्विंटल कोल्ड भाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed