{"_id":"58f903844f1c1bf15847123d","slug":"for-two-thousand-farmers-waive-off-debt-of-rs-2-73-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार किसानों का 2.73 करोड़ कर्ज माफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार किसानों का 2.73 करोड़ कर्ज माफ
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
किसानों को कर्जमाफी की जानकारी देते एडीओ सहकारिता मनोज गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सेवा सहकारी समितियों का दो हजार किसानों का 2.73 करोड़ का कर्जा माफ कर दिया गया है। कोऑपरेटिव बैंक के निर्देश पर क्षेत्र की चार सहकारी समितियों ने बकायेदार किसानों की सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेज दी है। 31 मार्च 2016 तक का फसली ऋण माफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार, सहकारी समितियों पर बकायेदार किसानों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई थी। शासन से गाइड लाइन मिलते ही इसमें ऐसे किसानों को चिह्नित किया गया, जो कर्जमाफी के दायरे में आते थे।
विज्ञापन
एडीओ (सहकारिता) मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि किसान सेवा सहकारी समिति छिबरामऊ पश्चिमी व पूर्वी, प्रेमपुर व सिकंदरपुर में सचिवों ने बकायेदार किसानों की सूची तैयार की थी। गाइड लाइन के अनुसार 31 मार्च 2016 तक के फसली ऋण को पूरी तरह माफ कर दिया गया। जिन किसानों ने आधा ऋण जमा कर दिया था और आधा शेष रह गया था। ऐसे किसानों का आधा शेष ऋण भी माफ कर दिया गया है। सभी सचिवों से सूची लेकर अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेज दी गई है। यदि गाइड लाइन में कोई बदलाव हुआ तो इस सूची में फेरबदल भी किया जा सकता है। फिलहाल सहकारी समितियों में कर्जमाफी होने से क्षेत्र का किसान काफी खुश है।
विज्ञापन
सहकारी समिति पूर्वी के अध्यक्ष महावीर सिंह यादव ने बताया कि शासन के नियमानुसार बकायेदार किसान को कर्जमाफी का लाभ दिलाया गया है। इसमें कोई पक्षपात या भेदभाव नहीं किया गया।