{"_id":"611022138ebc3e62c206e828","slug":"for-the-first-time-the-district-became-corona-free-kannauj-news-knp6451241159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार जिला हुआ कोरोना मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार जिला हुआ कोरोना मुक्त
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना काल से अब तक जिला पहली बार पूरी तरह कोरोना मुक्त हुआ है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। यदि इसी तरह जिला रहा तो कई मामलों में जिले को छूट मिल सकती है। रविवार को जिले में न कोई एक्टिव केस बचा और न ही कोई नया संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर खुशी जताई है।
जिला कोरोना काल से अब तक एक बार भी कोरोना मुक्त नहीं हो पाया था। रविवार का दिन जिले के लिए खुशियां लेकर आया। एक एक्टिव केस की छुट्टी हो जाने के बाद जिले में न तो कोई कोरोना संक्रमित बचा, न ही कोई नया केस कोरोना संक्रमण का जांच में आया। इससे जिला अब पूरी तरह से कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुका है। जिला कोरोना मुक्त कब तक रहेगा यह तो स्वास्थ्य विभाग भी नहीं जानता।
अपर शोध अधिकारी वाई के मंजुल का कहना है कि जिले के लिए खुशी की बात है कि जिला कोरोना मुक्त पहली बार हुआ है। जनपद कोरोना मुक्त के लिए पहले तो कोई एक्टिव केस जिले में न हो। साथ ही कोई संक्रमित उपचार न ले रहा हो। इस तरह की रिपोर्ट बन जाने के बाद जिला कोरोना मुक्त माना जाता है। कोरोना काल से लेकर अब तक एक भी मौका नहीं आया जब जिले में इस तरह की गणित बनी हो।
विज्ञापन
रविवार को यह मौका मिला। जब जिले में कोई संक्रमित नहीं है। सीएमओ डा. विनोद कुमार का कहना है कि बीते वर्ष से लेकर अब तक की रिपोर्ट बताती है कि जिला एक भी दिन कोरोना मुक्त नहीं हुआ है। रविवार को रिपोर्ट तैयार होने के बाद खुशी मिल रही है कि यह रिकार्ड जिले का बन गया है। अभी तक यह जिले को नहीं मिला था। कोरोना काल से अब तक 90214 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके थे। इनमें बचा एक संक्रमित भी उपचार लेने के बाद रविवार को ठीक हो गया।