{"_id":"54804083d54466034e610d0df7c583ea","slug":"following-the-uproar-open-drug-delivery-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बाद खुला दवा वितरण कक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बाद खुला दवा वितरण कक्ष
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के कर्मचारियों की मनमानी से मरीज भड़क
विज्ञापन
गए। दवा वितरण कक्ष समय से पहले बंद होने पर मरीजों ने हंगामा किया। जिसके
बाद चीफ फार्मासिस्ट ने कक्ष खुलवाकर दवा वितरण कराया।
सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल में ओपीडी का समय निर्धारित है। ओपीडी के दौरान दवा वितरण कक्ष भी खुला रहना चाहिए लेकिन इस समय को दरकिनार कर अस्पताल का स्टाफ मनमानी करता है। सोमवार को इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ा। दो बजने से पहले ही दवा वितरण कक्ष में ताला डाल दिया गया।
कुछ मरीजों के जमा पर्चे भी वापस कर दिए गए। यह देखकर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। तभी चीफ फार्मासिस्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोबारा कक्ष को खुलवाकर दवा वितरण शुरू कराया। मरीज किरन, सरिता, शबनम, अन्नपूर्णा, कशिश समेत कई मरीजों का कहना था कि दवा वितरण कक्ष के कर्मचारी दोपहर की ट्रेन पकड़ने के चक्कर में दो बजे से पहले ही दवा वितरण कक्ष में ताला लगाकर चले जाते हैं। इससे मरीज भटकते रहते हैं।
बाद में उन्हें मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सीपी सिंह का कहना है कि मंगलवार से विशेष चौकसी बरती जाएगी। जो भी डॉक्टर या कर्मचारी लापरवाही बरतता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।