फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fog havoc

कोहरे की धुंध से थमी रफ्तार

Sun, 28 Dec 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 28 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fog havoc
अबतक इस मौसम का सबसे ठंडा दिन शनिवार रहा। शुक्रवार शाम से ही कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। उसके बाद लगातार दूसरे दिन भी कोहरे की धुंध कम नहीं हुई।
विज्ञापन


सर्द हवाएं और गलन से लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सरकारी दफ्तरों और प्रतिष्ठानों में लोगाें ने हीटर, अंगीठी से खुद हो राहत देने का प्रयास किया तो राहगीर भी अलाव के आसपास ही नजर आए।
विज्ञापन


शीतलहर और गलन से शनिवार को लोग बेहाल रहे। शुक्रवार रात कोहरे के कारण महज पांच कदम की दूरी पर भी कुछ नहीं दिखाई पड़ा। उसके बाद शनिवार को दिनभर कोहरा जारी रहा। शाम छह बजे के बाद फिर वही हालात हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड पर दिनभर भारी वाहन लाइट जलाकर निकले। लोड वाहनों को दिक्कत होने पर चालकों ने हाईवे किनारे इंडीकेटर जलाकर खड़ा कर दिया। वहीं नगर के अंदर दुपहिया वाहन चालक लाइट जलाकर चले। नगर में शनिवार बाजार का दिन होता है।

लेकिन कड़ाके की ठंड होने के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण क्षेत्र के इक्का-दुक्का लोग ही बाजार पहुंचने की हिम्मत जुटा सके। वह घूमकर अलाव तापकर खुद को गरम करते रहे। मार्केट में बाजार ऐसा कोई माहौल नहीं रहा।

छह स्थानों पर जलते रहे अलाव
नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में छह स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। इसमें रोडबेज बस अड्डा के पास रिक्शा स्टैंड, सौरिख तिराहा, पीपल चौराहा, फर्रुखाबाद चौराहा, पश्चिमी और पूर्वी बाइपास पर अलाव जलाए जा रहे है। सभी स्थानाें पर लोगों की लगातार भीड़ रही।

होमगार्ड की हालत बिगड़ी
ग्राम नौगाई निवासी होमगार्ड अरविंद सिंह कोतवाली में तैनात है। शनिवार को अपने साथी ओमशरण के साथ उसकी ड्यूटी स्टेट बैंक पिकेट में लगाई गई थी। शाम करीब तीन बजे उसकी अचानक हालत बिगड़ गई।

नाक से खून आने लगा। साथी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देने के बाद तुरंत नगर की सीएचसी ले गया। जहां उपचार के बाद होमगार्ड की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथी होमगार्ड ने बताया गलन के कारण अरविंद कुर्सी पर बैठा कांप रहा था।


व्यापारियों ने बांटी चाय
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और भाजपा पदाधिकारियों ने शनिवार को राहगीरों को चाय बांटी। नगर के पीपल चौराहे पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजीव दुबे, मंडल की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शोभा दुबे की टीम ने राहगीरों को चाय पिलाई। इस मौके पर नेमीचंद्र राठौर, भाजपा नगर अध्यक्ष रामानंद वर्मा, सौरभ शर्मा, प्रियतेश तोमर, करूणा शंकर गुप्ता, आनंद गुप्ता, सरिता त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, शिवदेवी चौहान, राजेश सक्सेना, नरेश वर्मा, राम किशन वर्मा, सुभाष दुबे, गुड्डू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed