फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   five qurentine in kannauj

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए पांच लोग, क्वारंटीन के आदेश

Wed, 13 May 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
five qurentine in kannauj
five qurentine in kannauj - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज में बुधवार को डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र के कुम्हारनपुर्वा का निरीक्षण किया। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कुसुमखोर के कुम्हारपुर्वा में मिला कोरोना पॉजिटिव युवक टेंपो से मुंबई से पांच लोगों को लाया था। इनमें चार कन्नौज के बछज्जापुर और तालग्राम इलाके के हैं। एक युवक फर्रुखाबाद का है। डीएम ने अफसरों को सभी लोगों को क्वारंटीन कराने के आदेश दिए हैं। डीएम ने निगरानी समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान से पूछताछ की। प्रधान ने गैरप्रांत से 100 लोगों के वापस आने की जानकारी दी। डीएम ने सभी को 21 दिन होम क्वारंटीन कर घर के बाहर पंफ्लेट चस्पा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीडीओ व सभी एसडीएम को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई निगरानी समिति की मानीटरिंग के लिए ब्लाक व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। इससे कि शिकायतों समेत शहर व गांवों में आने वाले लोगों के लिए किए जा रहे कामों की मानीटरिंग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी समस्याओं का भी निस्तारण कराया जा सके। डीएम ने कोटेदार को सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त में पांच किलो चावल व एक किलो चना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम शैलेष कुमार, बीडीओ जेएन राव, चिकित्सा अधीक्षक आनंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed