{"_id":"65299df269b3b5f4850848d4","slug":"five-health-and-wellness-centers-closed-25-thousand-people-troubled-kannauj-news-c-214-1-knj1005-4072-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद, 25 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद, 25 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
तालग्राम। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। ब्लाॅक क्षेत्र में बने पांच सेंटरों पर सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) नहीं हैं और सेंटरों पर ताला लगा हुआ है। सेंटरों पर ताला लगा होने के कारण 25 हजार की आबादी को इलाज के लिए सीएचसी-पीएचसी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
आम जनमानस को घर के नजदीक ही इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए ब्लाॅक तालग्राम में 28 हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले गए हैं। इनमें पांच सेंटर ऐसे हैं, जहां पर अभी तक सीएचओ तैनात नहीं किए गए हैं। इससे इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों से जुड़ी करीब 25 हजार आबादी को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
ग्रामीण रामकुमार पटेल, संजय कुमार, विजय सिंह, आशुतोष वर्मा आदि का कहना हैं कि माधौनगर, अंदौआ, ज्ञानपुर, बिरौली, शकरहनी सेंटरों पर इलाज नहीं होने से प्रतिदिन मरीजों को दूर दराज के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीण सीएचओ की तैनाती कराने की कई बार मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
इनसेट-- -
जल्द होगी सीएचओ की तैनाती
माधौनगर सीएचओ श्वेता यादव का स्थानांतरण हो गया है। बिरौली के सीएचओ की नियुक्ति रद्द हो गई है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर भेजा गया है। जल्द ही सभी सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती हो जाएगी।
- डॉ. कुमारिल मैत्रेय, सीएचसी प्रभारी।

इनसेट