फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   five corona positive case in kannauj

कन्नौजः जिले में दूसरे दिन भी फूटा कोरोना बम, पॉजिटिव मिले पांच मरीज

Wed, 13 May 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
five corona positive case in kannauj
कन्नौज जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। दूसरे दिन बुधवार को भी जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह मुंबई से ऑटो के जरिए जिले में नौ मई को पहुंचे थे। कोरोना संक्रमितों में एक परिवार के चार लोग और एक अन्य शामिल है। सभी को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मंगलवार को मुंबई से लौटे पांच लोग पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 19 हो गया है। इनमें से सात लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। नौ मई को छिबरामऊ कस्बे के बिरतिया मोहल्ले में रहने वाले 16 लोग मुंबई से ऑटो से आए थे। इनके साथ उमर्दा क्षेत्र के मुलई गांव का युवक था। 10 मई को सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को सभी की जांच रिपोर्ट आई। इनमें बिरतिया के एक परिवार के 25 और 29 वर्षीय दो सगे भाई, 28 वर्षीय चचेरा भाई और 14 वर्षीय भतीजा शामिल है। इन्हें किदवईनगर मोहल्ले के एक घर में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

इन लोगों के साथ ही मुंबई से आए उमर्दा के मुलई गांव का 32 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया। इन्हें कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। छिबरामऊ कस्बे के किदवई नगर, सैय्यदबाड़ा और बिरतिया को हॉटस्पॉट घोषित कर पांच सौ मीटर दायरे को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलई गांव को सील कर पुलिस बल तैनात किया गया। किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अब तक 19 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सात ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 हास्पिटल में 12 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed