फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fitness certification of 38 school vehicles in the district has expired.

Kannauj News: जिले में 38 स्कूली वाहनों की फिटनेस समाप्त

Wed, 30 Sep 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fitness certification of 38 school vehicles in the district has expired.
कन्नौज। जिला स्कूल वाहन सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों को लेकर मंगलवार को समीक्षा की गई। डीएम ने बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन चलाने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी इज्या तिवारी ने बताया कि जिले में 703 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। वाहन-चार पोर्टल के अनुसार 38 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, जबकि 132 वाहन परमिट फेल अथवा बिना परमिट के संचालित होते पाए गए हैं। इस पर डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना वैध फिटनेस और परमिट के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन कतई न होने दिया जाए। ऐसे वाहनों को गैराज में खड़ा कराया जाए और गैराज में खड़े वाहनों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराए जाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, बीएसए संदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी और विद्यालय प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed