फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Firing on ground dispute

जमीन के विवाद में गोलियों की बौछार

Sat, 11 Apr 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 11 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Firing on ground dispute
जमीन के विवाद में शुक्रवार को फर्रुखाबाद रोड पर दो घंटे तक चली फायरिंग से क्षेत्र के लोग थर्रा उठे। इस दौरान करीब 300 राउंड फायरिंग हुई। घटना से मार्ग पर आवागमन बंद हो गया और दहशतजदा राहगीर जान बचाकर भागे। सूचना पर सीओ, कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस कर्मी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन


अतिरिक्त फोर्स बुलाने पर पुलिस आगे बढ़ी। गोली लगने से घायल तीन लोगों को पुलिस ने नगर की सीएचसी भेजा। जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया। उधर तनाव को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


नगर से महज एक किमी दूरी पर फर्रुखाबाद रोड के किनारे विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष शुक्रवार दोपहर तीन बजे आमने-सामने आ गए। नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी एक पक्ष ने जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को कटवाने के लिए एसडीएम रामबहादुर वर्मा से आदेश करा लिया था। आदेश के बाद वह लोग मजदूर लेकर फसल कटवाने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर ग्राम कपूरपुर निवासी दूसरे पक्ष को जब इसकी जानकारी हुई तो वह करीब 200 लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उधर कपूरपुर निवासी दूसरे पक्ष को जानकारी हुई तो वह भी भारी संख्या में असलहे लेकर पहुंच गए।

दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी मोहम्मद अंसार (34) के हाथ में गोली लगी। जबकि उसके साथ मोहल्ला बिरतिया निवासी गुड्डू (30) भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से ग्राम कपूरपुर निवासी मुनीश खान (35) के बाएं पैर में गोली लगी।

फायरिंग की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति को देखते हुए पुलिस बैरंग लौट गई। इसके बाद कोतवाल खलीक अहमद भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे, स्थिति काबू में न देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बाद सीओ वीपी सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक पक्ष को समझाने का प्रयास किया।


बाद में बगिया में मोर्चा संभाले दूसरे पक्ष से पीछे हटने का निर्देश दिया। काफी कवायद के बाद भी देर शाम तक दोनों पक्षों से भीड़ गुट बनाए डटी थी। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए पीएसी के साथ थाना गुरसहायगंज, तालग्राम, सौरिख, विशुनगढ़ की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed