फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   firing in Kannauj court Lawyers demonstrated out side court

UP: कन्नौज में भरी कचहरी में चली गोली, निशाना चूकने से बाल-बाल बचा हत्या का आरोपी, युवक को अधिवक्ताओं ने दबोचा

Fri, 02 Feb 2024 06:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 06:30 PM IST
सार

Kannauj News: मुकदमे का आरोपी चंदन भाई कल्लू और उसके केस की पैरवी कर रहे वकील हरिमोहन सिंह के साथ चैंबर में जा रहा था। उसी दौरान ब्लॉक-सी की निचली मंजिल के गलियारे से गुजरते समय मुकदमे का वादी आदेश अपने पिता, चाचा और भाई के साथ वहां पहुंच गया। कोई कुछ समझ पाता, तब तक आदेश ने तमंचे से फायर कर दिया। 

विज्ञापन
firing in Kannauj court Lawyers demonstrated out side court
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर से नाराजगी जताते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से ठीक एक दिन पहले जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही थी, उसी दौरान कचहरी में फायरिंग से हड़कंप मच गया। अदालत में पेशी के बाद एक युवक ने चाचा की हत्या के आरोपी पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन

गनीमत रही कि निशाना चूकने से हत्यारोपी बाल-बाल बच गया। भागते समय अधिवक्ताओं और दूसरे लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में मुख्यमंत्री का शनिवार को कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विज्ञापन

बोर्डिंग ग्राउंड में तीन बजे जिस समय पूरा प्रशासनिक अमला सुरक्षा व्यवस्था परख रहा था। ठीक उसी दौरान बमुश्किल एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित कचहरी परिसर में गोली चलने की सूचना से अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। सदर कोतवाली के भगतखाड़ा निवासी चंदन गांव के रहने वाले आदेश के चाचा की हत्या का आरोपी है।

आरोपी अपने वकील के साथ चैंबर में जा रहा था
शुक्रवार को उसी मुकदमे से जुड़ी सुनवाई के लिए दोनों पक्ष अदालत में आए थे। बताया जा रहा है कि मुकदमे में पेशी के बाद दोनों पक्ष अदालत से बाहर निकले। मुकदमे का आरोपी चंदन भाई कल्लू और उसके केस की पैरवी कर रहे वकील हरिमोहन सिंह के साथ चैंबर में जा रहा था।

विज्ञापन

कोई कुछ समझ पाता, तब तक तमंचे से फायर कर दिया
उसी दौरान ब्लॉक-सी की निचली मंजिल के गलियारे से गुजरते समय मुकदमे का वादी आदेश अपने पिता, चाचा और भाई के साथ वहां पहुंच गया। कोई कुछ समझ पाता, तब तक आदेश ने तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूक गया तो वह दोबारा तमंचा लोड करने लगा।

आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया
तब तक वहां मौजूद वकील और दूसरे लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े। भागते समय वह गिर गया। लोगों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि कचहरी परिसर में गोली चलाने वाले आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed