फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Firing for supremacy, report on 15

वर्चस्व के लिए फायरिंग, 15 पर रिपोर्ट

Thu, 10 Nov 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Firing for supremacy, report on 15
कन्नौज। खनन में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। इससे इलाके में दशहत फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मौके से एक बाइक को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के उपनिरीक्षक सुनील चौधरी ने बताया कि मंगलवार की रात वह कचहरी चौकी क्षेत्र में गश्त पर थे। पुलिस लाइन रोड पर वर्चस्व को लेकर युवकों में मारपीट और गालीगलौज शुरू हो गई। इस दौरान एक-दूसरे को अवैध असलहे दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने रिपोर्ट में हवाला दिया है कि उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कम पुलिस बल होने के कारण युवक उग्र हो गए। इसके बाद कोतवाली से और पुलिस बल को मंगवाना पड़ा। उपनिरीक्षक मुताबिक युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की। इससे इलाके में दशहत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस ने शहर के डाक बगंला रोड निवासी सचेत पांडेय व आर्यन, देविनटोला निवासी विवेक राजपूत, नयन मिश्रा, सूरज श्रीवास्तव, आशू शर्मा, आकाश उर्फ कन्हैया कटियार, सरायमीरा निवासी अंश कटियार, शिवा चतुर्वेदी, अंधा मोड़ निवासी वासू मिश्रा, पुलकित, मील कॉलोनी निवासी आकाश, मकरंदनगर ओशांक कुशवाहा, गुखरु निवासी गोलू कटियार और सचिन कटियार के अलावा सात अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

----------------------
जल्द होगी सभी की गिरफ्तारी
सदर कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत भी बख्शा नहीं जाएगा। फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले सभी युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आशू शर्मा और सूरज श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस खनन को लेकर हुए विवाद के मामले से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed