{"_id":"2205b5511ca713062e004013b17c2e7f","slug":"firing-beating-the-67-36-percent-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग, मारपीट के बीच 67.36 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग, मारपीट के बीच 67.36 फीसदी मतदान
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में विकास खंड
विज्ञापन
जलालाबाद व कन्नौज में जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी का चुनाव फायरिंग और
मारपीट के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान 67.36 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार
का प्रयोग किया।
सांसद के गोद लिए गांव सैयदपुर सकरी में प्रधान इकलाख अली व पूर्व प्रधान शहनवाज अली के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट में लाठी-डंडे चलने के बाद हवाई फायरिंग की गई, जिससे छह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि रामदुलारी (70) अपनी बेटी के साथ वोट डालने आईं थी।
इस दौरान उन्होंने नजर कमजोर होने पर बेटी से मुहर लगाने को कहा तो इस पर मौजूदा प्रधान के भाई एजेंट बने कमाल ने खुद मुहर लगा दी, जिस पर अन्य उम्मीदवारों के एजेंटों ने आपत्ति जताई तो गालीगलौज होने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिससे छह लोगों के घायल होने की सूचना है।
उधर, एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग भी कर दी, जिससे सनसनी फैल गई। इस मामले में एसडीएम सदर सुनील शुक्ला ने प्रधान इकलाख अली और पूर्व प्रधान शहनवाज के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। एसडीएम ने बताया कि पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश डाली, पर दोनों घरों से फरार हो चुके थे।
उधर, पुलिस ने मामूली कहासुनी की बात तो स्वीकार की, पर दो पक्षों में मारपीट और हवाई फायरिंग की बात को सिरे से नकार दिया। वहीं गुखरू में भी सपा और बसपा प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पहुंचे प्रत्याशी शिल्पी कटियार के पति सपा नेता संजू कटियार व बसपा के एजेंट में भी नोकझोंक हुई।
बाद में यहां पुलिस कर्मियों ने बसपा के एजेंटों को जमकर पीटा। उधर, तिलपई में पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई प्रभाकांत उर्फ झल्लर को मतदान केंद्र के अंदर बात करने और एक युवक को दोबारा फर्जी वोट डालने पर पकड़ा गया, जबकि कपूरापुर गांव में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हुई।
जलालाबाद के जसौरा मतदान केंद्र पर दो बीडीसी प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए और एक-दूसरे के बस्ते पर रखी वोटर लिस्ट व अन्य कागजात फाड़ डाले। इससे कई घंटे तक तनातनी रही। कूल्हापुर में बीडीसी प्रत्याशी के एजेंट सौरभ कटियार के पास मोबाइल मिला, जिसे जिलाधिकारी ने जब्त कर लिया, जबकि घमाइचमऊ में जबरन वोट डलवाने पर दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए।
इस दौरान गालीगलौच के बाद मारपीट हुई। मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। रैंगांवा में फर्जी मतदान के आरोप में दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने लाठियां फटकारकर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। जसपुरापुर सरैंया जूनियर हाईस्कूल बूथ पर बिना पहचान पत्र वोट डालने पहुंचे वोटरों की सेक्टर मजिस्ट्रेट से नोकझोंक हुई।
वहीं गढ़िया कछपुरा में पांच नाबालिग लड़कियां मतदान के लिए लाइन में लगी थी, जिसे डीएम ने हड़काया और आधार कार्ड चेक करने के बाद उम्र कम होने पर वापस घर भेज दिया। मिरगांवा में पांच नाबालिग लड़के वोट डालने पहुंचे तो पुलिस पकड़कर ले गई।
इसी तरह कई अन्य मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच नोकझोंक और गालीगलौच हुई। उधर, पूरे दिन बाइकों और ट्रैक्टरों से वोटर ढोए गए। वोटर ढोने पर कई वाहनों को सीज भी किया गया। डीएम अनुज कुमार झा, एसपी कलानिधि नैथानी और चुनाव आयोग के प्रेक्षक एसवीएस रंगाराव ने घूम-घूमकर सुरक्षा का जायजा लिया।