फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fireworks house blown up by explosion, debris fell 300 meters away

Kannauj News: विस्फोट से उड़ा आतिशबाज का मकान, 300 मीटर दूर तक गिरा मलबा

Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fireworks house blown up by explosion, debris fell 300 meters away
कन्नौज। शहर के जेेरकिला मोहल्ले में एक आतिशबाज का मकान संदिग्ध हालात में हुए विस्फोट में उड़ गया। मकान की छत और टिन शेड 300 मीटर दूर तक जाकर गिरा। आसपास के छह मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। पड़ोसी के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार के लोग घर के दूसरे हिस्से में थे। इस कारण कोई जन हानि नहीं हुई है। आतिशबाज का परिवार इसे रसोई में रखे सिलिंडर के फटने से हादसा बता रहा है। पुलिस इसे घर में रखे विस्फोटक सामग्री में आग लगने से हादसा मान रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली के तहत शहर के जेरकिला मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद अरशद आतिशबाजी के कारोबार से जुड़े हैं। घर के अलग-अलग हिस्सों में उनके तीन भाई परिवार के साथ रहते हैं। अरशद के मकान के हिस्से में आंगन के ऊपर टिन शेड रखकर उसे रसोई बनाया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए अरशद और भाई जुमा की नमाज पढ़ने के लिए गए थे। घर में महिलाएं थीं। दोपहर में डेढ़ से दो बजे के बीच अचानक तेज विस्फोट हुआ। एक के बाद एक करके तीन से चार बार तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। पहले तो कोई कुछ समझ नहीं सका। तब तक अरशद के मकान का ऊपरी कमरा मलबा में तब्दील हो गया। आसपास के लोगों में चीखपुकार मच गई। आसपड़ोस के छह मकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं। पड़ोसी लक्ष्मीकांत कुश्वाहा के मकान का काफी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जानकारी पर पहले सदर कोतवाल अजय अवस्थी टीम के साथ पहुंचे। सीओ सदर डॉ. प्रियंका वाजपेयी भी दलबल के साथ पहुंचीं और जरूरी जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने भी हादसे वाले मकान में जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed