{"_id":"6470f78e6b5d626aec0277a6","slug":"fired-with-intent-to-kill-report-on-two-kannauj-news-c-12-1-254829-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जान से मारने की नीयत से किया फायर, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जान से मारने की नीयत से किया फायर, दो पर रिपोर्ट
Fri, 26 May 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 26 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। घर के पड़ोस में खड़े बच्चों के साथ बाइक सवारों ने पहले मारपीट की और बाद में जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गोली हाथ के बाजू में लगकर निकल गई। पीड़ित के पिता ने मोहल्ले के ही दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा कटियार मोहल्ले के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने मोहल्ले के ही राजकुमार और सुमित के खिलाफ दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि 25 मई को बेटी पूनम, बेटा सुमित और अमित घर के बाहर जीटी रोड पर थे। तभी आरोपितों ने बाइक से आकर पहले बच्चों को गालियां दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। रामकुमार ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से बेटे पर फायर किया। गोली बेटे के उल्टे हाथ के बाजू में लगकर निकल गई। बच्चों के चिल्लाने पर आरोपित भाग गए। सदर कोतवाली अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।