फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Firecracker stalls will be set up on the DN Inter College hostel grounds.

Kannauj News: डीएन इंटर कॉलेज छात्रावास ग्राउंड में लगेंगी पटाखा दुकानें

Sat, 31 Oct 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Firecracker stalls will be set up on the DN Inter College hostel grounds.
तिर्वा। दीपावली पर पटाखा दुकानों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कवायद शनिवार को तेज कर दी है। एसडीएम वैशाली, सीओ कुलवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला और अग्निशमन विभाग की टीम ने कस्बे में संचालित स्थाई आतिशबाजी दुकानों व अस्थाई बाजार की तैयारी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दुकानों में रखे आतिशबाजी के स्टॉक का लाइसेंस से मिलान किया और अग्निशमन सुरक्षा इंतजाम परखे। दुकानों में अग्निशमन यंत्र, बालू और पानी की उपलब्धता देखी गई। दुकानदारों को ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने दीपावली पर अस्थायी पटाखा बाजार के लिए डीएन इंटर कॉलेज के छात्रावास ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्धारित स्थल पर दुकानों के बीच दूरी, आने-जाने के रास्ते और फायर ब्रिगेड की पहुंच का जायजा लिया गया। सीओ कुलवीर सिंह ने हिदायत दी कि बिना लाइसेंस कोई दुकान नहीं लगेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed