फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   fire,kannauj,kannauj news,up news,sbi

शार्ट सर्किट से एसबीआई बैंक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Mon, 18 Jul 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
fire,kannauj,kannauj news,up news,sbi
दूसरी मंजिल से कूदकर उतरते ग्राहक व कर्मचारी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के तिर्वा क्रासिंग पर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक में अफरा-तफरी मच गई। ग्राहकों और कर्मचारियों ने पहली मंजिल से खिड़कियों से टिनशेड पर कूदकर बाहर आकर जान बचाई। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। बैंक अफसरों की मानें तो आग लगने के कारण करीब दो दिन तक बैंक में लेनदेन प्रभावित रह सकता है।
विज्ञापन

शहर के तिर्वा क्रासिंग पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा है। सोमवार करीब दोपहर करीब तीन बजे बैंक के बिजली नियंत्रण कक्ष में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बैंक में बिजली की केबलें धू-धूकर जलने लगीं। भूतल पर मौजूद कर्मचारी और ग्राहक आसानी से बाहर निकल आए। जबकि, जगह-जगह टूटकर जल रही केबलों के चलते प्रथम मंजिल पर मौजूद कर्मचारी और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी बैंक में धुआं भरकर खिड़कियों से निकलने लगा। इस दौरान किसी तरह पहली मंजिल पर मौजूद महिला व पुरुष ग्राहकों और कर्मचारियों ने खिड़कियों से टिनशेड पर कूदकर नीचे आए। इसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बैंक में लगी आग की सूचना तत्काल दमकल टीम को दी गई। इसके साथ बिजली अधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। कुछ कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार रवि ने बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। जल्द नई केबलें डाली जाएंगी। कुछ उपकरण खराब हुए हैं। उन्हें ठीक कराया जाएगा। इससे संभवता दो दिन तक बैंक में लेनदेन काम प्रभावित रहेगा, लेकिन ग्राहक अन्य एसबीआई की शाखाओं में जाकर लेन-देन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed