{"_id":"6227a82da0ef0e0f4661940d","slug":"fire-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6846050100","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान-गोदाम में आग, 1.25 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान-गोदाम में आग, 1.25 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
छिबरामऊ। कस्बे के मुख्य मार्केट में स्थित किराना के थोक व्यवसायी की दुकान में मंगलवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों से आग लग गई। अग्निशमन दल की दो टीमों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान में रखा किराने का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग से करीब 1.25 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
कस्बे के रहने वाले मनोहर गुप्ता की मुख्य बाजार में किराने की चार मंजिला दुकान है। जिसमें वह थोक व्यवसाय करते हैं। रोज की तरह ही मनोहर गुप्ता अपनी किराना की दुकान को बंद करके घर चले गए। रात करीब 9:30 बजे अचानक दुकान में लगे शटर से आग की लपटें निकलने लगीं। पहले तो लोगों के समझ में नहीं आया कि आखिर अंदर से आग की लपटें कहां से आ रही हैं। आनन-फानन वहां से गुजर रहे लोगों ने मनोहर गुप्ता को दुकान में आग लगने की जानकारी दी। जब तक मनोहर दुकान पर आते तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया था। देखते ही देखते आग की लपटें नीचे से चौथी मंजिल तक पहुंच गईं। तत्काल लोगों ने पुलिस और अग्निशमन दल को सूचना दी। जानकारी मिलते ही आग बुझाने की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। इसके बावजूद देर रात पहली मंजिल से लेकर चौथी मंजिल तक आग की चिंगारियां सुलगती रहीं। मनोहर गुप्ता ने बताया कि होली का त्यौहार होने की वजह से किराने का काफी सामान रखा हुआ था। चार मंजिल तक रिफाइंड, तेल, मैदा, बिस्किट, मेवा सहित किराना का बड़ा सामान भरा हुआ था। आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। एक अनुमान के मुताबिक करीब सवा करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
आग बुझाने में लगे तीन घंटे
हादसा इतना बड़ा था कि दो अग्निशमन दल को लगातार तीन घंटे तक आग बुझाने में लगे। इसके अलावा नगर पालिका के 5 ट्यूबवेल से पानी और आसपास के घरों के सबमर्सिबल से पानी तीन घंटे से अधिक समय तक लगातार छोड़ा गया। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इसके बावजूद देर रात तक दुकान में आग सुलगती रही।