फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire in three houses

चूल्हे की आग से तीन घरों में लगी आग

Wed, 27 May 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 27 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire in three houses
थाना क्षेत्र के गांव चौखटा में खाना बनाते समय चूल्हे से उठी चिंगारी से तीन घरों में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी माधुरी मंगलवार दोपहर चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी छप्पर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की उठती लपटों ने पड़ोसी गिरिंद पुत्र प्रभुदयाल व परशुराम पुत्र सुखवासी लाल के मकान को भी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने के प्रयास में गांव निवासी ओमप्रकाश व विश्वनाथ पुत्रगण वर्मादीन झुलस गए। बाद में उपचार के लिए विश्वनाथ को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर आग की बढ़ती लपटों के चलते खेतों पर लगे नलकूपों से पानी सप्लाई मौके तक पहुंचाई गयी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी फायरबिग्रेड को दी। दमकल की गाड़ी गांव पहुंची तो उसे सकरी गलियों से जूझना पड़ा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी से सुरेंद्र सिंह के  घर में रखी 50 हजार की नकदी, जेवरात, खाद्यान्न व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। वहीं गिरिंद की 30 हजार की नकदी, जेवरात व परशुराम के घर 25 हजार की नकदी समेत सामान जलकर राख हो गया। ग्रामप्रधान ओमकार पाल ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार को दी। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed