फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire broke out in Union Bank due to short circuit, loss of Rs 35 lakh

Kannauj News: शॉर्ट सर्किट से यूनियन बैंक में लगी आग, 35 लाख का नुकसान

Wed, 27 Mar 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Union Bank due to short circuit, loss of Rs 35 lakh
छिबरामऊ। सोमवार को जब पूरा नगर होली की मस्ती में डूबा था, तभी दोपहर डेढ़ बजे जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कॉलेज पास स्थित यूनियन बैंक में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। उधर, बैंक के उप क्षेत्रीय प्रमुख हरीश कुमार ने बताया कि आग से बैंक की लाॅबी में लगे कंप्यूटर, फर्नीचर, अभिलेख, एसी आदि आदि जलकर नष्ट होने से 35 लाख का नुकसान है। स्ट्रांग रूम व रिकार्ड रूम सुरक्षित है। नुकसान की रिपोर्ट हेड क्वार्टर को सौंपी जाएगी। तीन दिनों के अंदर ही ही क्षतिग्रस्त व्यवस्था में सुधार कराकर पूर्व की भांति दोबारा काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने यूनियन बैंक के शटर के अंदर से धुंआ उठता देखा तो आग लगने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के लिपिक शिवेंद्र सिंह चौहान को बुलाकर ताला खुलवाया। इस बीच चेयरमैन मनोज दुबे भी मौके पर पहुंच गए। शटर खुलते ही धुएं का गुबार बाहर निकल पड़ा। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच एसडीएम उमाकांत तिवारी, सीओ ओमकारनाथ शर्मा व कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक की लाॅबी में लगे कंप्यूटर, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर व अभिलेख आदि जलकर नष्ट हो गए। आग बुझने के बाद एसडीएम ने बैंक के मुख्य शटर में ताला डलवा दिया। उधर, दूसरी तरफ बैंक में आग लगने की जानकारी होते ही यूनियन बैंक के ग्राहकों समेत बड़ी संख्या लोगों भीड़ मौके पर पहुंच गई।


यूनियन बैंक में आग लगने की सूचना पुलिस ने शाखा प्रबंधक सागर गांधी व उप प्रबंधक गौरव कुमार को दी। सूचना के बाद भी बैंक अधिकारी व कर्मचारी ने मौके पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। दूसरे दिन मंगलवार को सभी बैंक कर्मी बैंक खुलने के निर्धारित समय पर बैंक पहुंचे। शटर में ताला लगा होने के कारण कुर्सियां डालकर बाहर ही बैठे रहे।


बैंक परिसर में आग लगने के कारणों व नुकसान की जांच के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय से एजीएम हरीश कुमार, मुख्य प्रबंधक परिचालन मनीष सचान व क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी कैप्टन दीपक कुमार गुलाटी को टीम में नामित किया गया था। आग लगने के 24 घंटे बाद डेढ़ बजे जांच टीम बैंक पहुंची। मंडी चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह को बुलाकर बैंक का ताला खुलवाया गया। उसके बाद पुलिस व बैंक अधिकारियों ने परिसर में हुए नुकसान का जायजा लिया। जांच के दौरान पुलिस व बैंक द्वारा वीडियोग्राफी भी कराई गई।



जांच के दौरान बैंक अधिकारियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को चेक किया, लेकिन वह आग की चपेट में आने के कारण पूरी तरह से नष्ट हो चुका था, जबकि डीवीआर के आसपास की केबल सुरक्षित थी। इसके अलावा बैंक परिसर में भूल से छूटी बैंक कर्मी की एक जैकेट पूरी तरह से सुरक्षित मिली। आग से बैंक के छत की फाॅल सीलिंग पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई लेकिन उसके अंदर बिछी केबल कई जगहों पर पूरी तरह से सुरक्षित थीं। इसके अलावा बैंक के अंदर लगे चेक बाॅक्स में एक ग्राहक की चेक भी पूरी तरह से सुरक्षित मिली, जिसे बैंक मैनेजर के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed