फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire breaks out in container; driver and conductor escape by jumping out.Fire breaks out in container; driver and conductor escape by jumping out.

Kannauj News: कंटेनर में लगी आग, चालक परिचालक ने कूदकर बचे

Tue, 20 Oct 2026 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in container; driver and conductor escape by jumping out.Fire breaks out in container; driver and conductor escape by jumping out.
ठठिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टाइल्स लदे कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर से लपटें उठतीं देख दूसरे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सूझ बूझ दिखाते हुए चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट या टायरों की रगड़ से निकली चिंगारी से लगना माना जा रहा है।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर के थाना व कस्बा गाजी निवासी चालक तोलाराम व परिचालक मोहनलाल कंटेनर में गुजरात के मोरबी से टाइल्स लादकर सिद्धार्थनगर जा रहे थे। सोमवार दोपहर ठठिया थाना क्षेत्र में मंडी के सामने कंटेनर के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने कंटेनर साइड में रोका। कुछ ही मिनटों में पूरा कंटेनर आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

लोगों ने अपने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी और सुरक्षित दूरी बना ली। आग की चपेट में आने से कंटेनर में लदी लाखों रुपये की टाइल्स जलकर राख हो गईं, नुकसान का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका। सूचना पर ठठिया थाना पुलिस, यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने क्रेन की मदद से जले हुए कंटेनर को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed