फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR registered in connection with the youth's death

Kannauj News: युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in connection with the youth's death
फोटो:31: कुलदीप का फाइल फोटाे।
फालोअप:::
विज्ञापन

फोटो:31: कुलदीप का फाइल फोटाे।

तिर्वा। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव में रविवार को जेसीबी पलटने से युवक की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर जेसीबी चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी कुलदीप (28) की मौत उस समय हो गई जब एक जेसीबी मशीन खड़ंजा मार्ग पर खेत से जबरन मिट्टी डाल रही थी। मृतक के पिता श्रीनारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके बेटे कुलदीप ने इसका विरोध किया, जिस पर जेसीबी चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जेसीबी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कुलदीप उसकी चपेट में आ गया और दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना में शामिल जेसीबी को थाने में खड़ा करवा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed