फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dissatisfaction over the Health Department team not arriving

Kannauj News: स्वास्थ्य विभाग की टीम न आने से नाराजगी

Wed, 23 Sep 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over the Health Department team not arriving
ठठिया। उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र के बहसुइया, खुमानपुरवा, समरपुरवा समेत आसपास के गांवों में जलभराव और कूड़े के ढेर के बीच वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 60 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम अभी तक जांच के लिए नहीं पहुंची है, इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बुखार से पीड़ित लोगों में ऊषा (50), मनोज (45), विवेक (35), फूल सिंह (80), यश (5), छविनाथ (52), राधेश्याम (60), भड़के (40), अजय (25), सौरभ (18), रीता (45), खुशबू (25), सहजल (5), बृजेश (40), सोनी (35) और बबलू (28) समेत 60 से अधिक लोग बीमार हैं। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीण भी बुखार, बदन दर्द और कमजोरी से परेशान हैं। वहीं बहसुइया गांव निवासी बसंती (30),उनका दो माह का बेटा व यश (5) की हालत गंभीर होने पर बुधवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद गांवों में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। जलनिकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। नालियों की सफाई न होने से कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी और ठहरे पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ।ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर लगाने और जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो बीमारी का प्रकोप और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन भी चौराचांदपुर पहुंची स्वास्थ्य टीम

मानीमऊ। चौरा चांदपुर गांव में डेंगू और वायरल के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की निगरानी जारी है। बुधवार को तीसरे दिन स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों की जांच कर दवा दी। डॉ. हरिकृष्ण ने बताया कि बुधवार को 15 मरीजों की जांच की गई, जबकि आठ मरीजों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। लगातार कैंप से ग्रामीणों को राहत मिली है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सफाई के साथ मच्छर नियंत्रण पर भी जोर दिया।

वर्जन
बुखार प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य टीम भेजने के निर्देश सभी सीएचसी प्रभारियों को दिए गए हैं। यदि कहीं लापरवाही की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. विकास चंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed