फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR lodged in case of car accident that killed three people

Kannauj News: कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 05 May 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of car accident that killed three people
गुरसहायगंज। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना तिर्वा क्षेत्र के गांव उमरायपुर्वा निवासी अनुराग 28 अप्रैल 2026 को अपने पिता हरिप्रकाश को बाइक पर बैठाकर गुरसहायगंज से गांव लौट रहे थे। रास्ते में इंदिरानगर चौकी क्षेत्र में बनियानी मोड़ के पास रवि गुप्ता की गोदाम के निकट शाम करीब सात बजे उनके ताऊ रामचंद्र और चचेरे भाई हरिभान खड़े मिले। अनुराग ने बाइक रोक दी और उसके पिता उनसे बातचीत करने लगे। इसी दौरान अनुराग लघुशंका करने खेत की ओर चला गया। उसी समय मतौली की ओर से तेज गति से आ रही कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े तीनों लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरि प्रकाश और हरिभान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed