फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Finance company employee collected money and gave fake receipts to farmers

Kannauj News: फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने वसूली कर किसानों को थमा दीं फर्जी रसीदें

Thu, 31 Jul 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Finance company employee collected money and gave fake receipts to farmers
गुरसहायगंज। किसानों से ऋण की किस्त अदा करने के नाम पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने वसूली की और फर्जी रसीदें थमा दीं। इस बात का पता जब फाइनेंस कंपनी से ऋण अदा करने के लिए कॉल आई तब किसानों को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित किसानों ने बुधवार को संयुक्त प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझपुर्वा के गांव मिरगावां निवासी सिराज ने बताया कि उसने ट्रैक्टर के लिए ऋण लिया था और हर माह किस्त जमा करता रहा। पिछले महीने की किस्त 39,503 रुपये थी। कंपनी के कर्मचारी ने कुछ अपने बैंक खाते में और शेष नकद ले लिया। इसके बाद कर्मचारी ने सिराज को नकली रसीद थमा दी। फाइनेंस कंपनी से फोन आने लगे तो सिराज को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पूछताछ करने पर कर्मचारी टालमटोल करने लगा और धमकी देने लगा। इसी प्रकार थाना तिर्वा के गांव पहला निवासी गौरव के 60 हजार रुपये, ठठिया थानाक्षेत्र के रहमतपुर निवासी आदेश के 1.85 लाख रुपये तथा इंदरगढ़ थाना के सैयापुर निवासी राजवीर के 35 हजार रुपये लेकर किस्तें कर्मचारी ने जमा नहीं की।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि ठगी के शिकार और भी किसान हो सकते हैं, जिन्हें अभी जानकारी नहीं है। पीड़ित किसानों ने सामूहिक रूप से कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed