{"_id":"6431aecc80e78ddff70902f8","slug":"filed-a-report-on-the-bike-driver-on-the-orders-of-the-quota-kannauj-news-c-12-1-170329-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कोटे के आदेश पर बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कोटे के आदेश पर बाइक चालक पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 08 Apr 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। बाइक की टक्कर से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोरी के मां ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के चिंतापुर्वा गांव निवासी राधा देवी ने बताया कि 20 नवंबर 2022 की शाम छह बजे पुत्री काजल (14) सब्जी खरीदने गई हुई थी। सब्जी खरीद कर वह वापस घर जा रही थी। तभी पीछे से तेजगति से बाइक चलाकर आ रहे कलुआपुर गांव निवासी संजीव ने पुत्री के टक्कर मार दी। हादसे में वह पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जब उसने बाइक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई न करते हुए उसे कोतवाली से भगा दिया। पीड़िता ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बाइक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।