फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fighting on removal of encroachment on the road, report filed on four

Kannauj News: रास्ते पर अतिक्रमण हटाने पर मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fighting on removal of encroachment on the road, report filed on four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिर्वा। घर जाने वाले रास्ते पर दबंगों ने अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण को हटाने का आग्रह करने पर दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दबंगों से जानमाल का खतरा जताते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी तिलसरा गांव निवासी अमरीश सिंह ने बताया कि घर जाने वाले रास्ते पर गांव के निवासी धीरेंद्र सिंह ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चार दिन पहले रास्ते पर किए अतिक्रमण को हटाने का निवेदन किया तो धीरेंद्र सिंह भाइयों के साथ रावेंद्र, शैलेंद्र सिंह व पुरवेन्द्र गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने आरोपियों से जानमाल का खतरा जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed