{"_id":"60e7401f8ebc3e056635d318","slug":"fighting-for-nomination-firing-after-stone-pelting-kannauj-news-knp63906144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के लिए मारपीट, पथराव के बाद हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के लिए मारपीट, पथराव के बाद हुई फायरिंग
विज्ञापन
तेराजाकेट(कन्नौज)। तालग्राम ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन पर मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग हो गई। सपा और भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। ब्लाक परिसर में सपाइयों के घुसते ही भाजपाइयों ने इधर-उधर कमरों में छिपकर अपने को बचाया।
गुरुवार सुबह 11 बजते ही ब्लाक की तरफ बढ़ रही भीड़ को बाहर रोकने के लिए किसी ने मुख्य गेट बंद कर दिया। इस पर दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। एक घंटे तक चले उपद्रव में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया पत्थर लगने से घायल हो गए। सपाइयों की भीड़ बढ़ती गई। यह ब्लॉक परिसर में घुस गए। सपाइयों के परिसर में पहुंचते ही भाजपाई इधर-उधर कमरों में छिपने लगे। इसी बीच तालग्राम के पूर्व चेयरमैन व सपा नेता दिनेश यादव के साथ निर्दलीय प्रत्याशी आशू यादव ब्लाक परिसर में पहुंचीं। नामांकन जमा करने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी को खोजा जाने लगा। इस दौरान पत्थरबाजी में एक पत्थर नामांकन कक्ष में खिड़की से सहायक निर्वाचन अधिकारी के लग गया। वहीं भीड़ नामांकन कक्ष में घुस गई। पत्थर लगने और भीड़ देखकर एआरओ केके ओझा बीडीओ कक्ष में बने शौचालय में छिप गए। सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने भीड़ से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर निर्दलीय प्रत्याशी आशू यादव का नामांकन दाखिल कराया गया।
आईजी ने तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक को डपटा
तालग्राम ब्लाक मुख्यालय पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस से कई सवाल किए। आईजी ने तालग्राम के प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल को कमजोर व्यवस्था को लेकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग और फोर्स की तैनाती के बारे में जानकारी ली। दोनों के बारे में वह ठीक से नहीं बता सके। इसके अलावा उन्होंने उपद्रवियों को पहले न रोक पाने की वजह जाननी चाही। उपद्रवियों के आते समय पुलिस के बाडी प्रोटेक्टर और हेलमेट कहां थे, इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक नहीं दे सके। उन्होंने उपद्रवियों के क्षतिग्रस्त की गई ब्लॉक कर्मी की कार को भी देखा। इसके बाद डीएम व एसपी के साथ पूरे मामले की समीक्षा की। उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सपाइयों ने भाजपा नेता समझ मीडिया कर्मी को पीटा
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कवरेज के लिए पहुंचे मीडिया कर्मी को सपाइयों ने भाजपा नेता समझकर पीट दिया। मीडिया कर्मी ने मोबाइल फोन, जंजीर व जेब में पड़े रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
डीएम, एसपी के आने के बाद शौचालय से बाहर निकले बीएसए
सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच पथराव के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने शौचालय में छिपकर अपने को बचाया। उन्होंने शौचालय का गेट अंदर से बंद कर लिया। डीएम व एसपी के मौके पर पहुंचने के बाद ही वह बाहर निकले।
ब्लाक कर्मचारी व भाजपा नेता की कारों को तोड़ा
तालग्राम ब्लाक परिसर में कर्मचारी की कार व ब्लाक मुख्यालय के बाहर भाजपा नेता की खड़ी कार को तोड़ दिया गया। उपद्रवियों ने ब्लाक के सचिव विमल दुबे की परिसर में खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद गेट के बाहर खड़ी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की गाड़ी को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।