फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   fight for favorite song in dance party

Kannauj News: डांस पार्टी में मनपसंद गाने के लिए मारपीट

Tue, 04 Apr 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 04 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
fight for favorite song in dance party
गुरसहायगंज। मनपसंद गाना न सुनाने पर चल रही डांस पार्टी में दो युवक भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट होने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना अनुमति के चल रही डांस पार्टी स्थल पर लगे बिजली के बल्बों को तोड़ दिया और साउंड मशीन आदि उठा ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सरायप्रयाग के ग्राम नौसारा मार्ग पर एक युवक पिछले कई दिनों से डीजे बजा कर डांस पार्टी चला रहा था। इसमें बाहर से आने वाली नर्तकी फिल्मी गानों पर डांस कर रही थीं। बताया गया कि यहां डांस के दौरान नाचने वालों को लोग इनाम देते हैं, जिसका डांस पार्टी संचालक और नर्तकी के बीच बंटवारा होता है। बिना अनुमति पिछले कई दिनों से चल रही इस डांस पार्टी में रविवार की देर रात जगदीश जाटव का पुत्र अमन अपनी पसंद का गाना बजा रहा था। तभी एक युवक ने अपनी पसंद का गाना बजाने को कहा, जिस पर लेकर विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ा और मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मारपीट से मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और अमन घायल हो गया। जिसकी सूचना उसके पिता जगदीश ने जब सराय प्रयाग चौकी पुलिस को दी तो पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वहां छापा मारा। किसी के भी ना मिलने पर पुलिस ने जल रहे बल्ब और ट्यूब लाइटों को लाठी-डंडे मार के तोड़ दिया और डीजे की मशीन को जब्त कर लिया। इस मामले में चौकी प्रभारी राकेश पटेल ने बताया कि विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामान ले आई थी। बाद में आयोजकों को जरूरी नसीहत देकर उनका सामान वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed