{"_id":"6186cd51d982de1f5649ec6e","slug":"fight-between-two-sides-uproar-in-the-post-kannauj-news-knp6624496139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पुलिस चौकी में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद पुलिस चौकी में तोड़फोड़
विज्ञापन
Fight between two sides, uproar in the post
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठठिया(तिर्वा)। नशे में धुत युवकों में हुई मारपीट के बाद मामला तूल पकड़ गया। दोनों युवकों के गांव के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। कार्रवाई की मांग को लेकर सुर्सी चौकी पहुंचे। यहां एक पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। दरोगा और सिपाहियों से हाथापाई की। चौकी परिसर में टंगे कपड़े फाड़ दिए। पुलिस बल पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। चौकी में हुए उत्पात का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव खुमानपुर्वा और सुर्सी निवासी एक युवक के बीच शुक्रवार शाम करीब छह बजे सुर्सी पुलिया पर नशे में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामले की जानकारी होने पर दोनों गांव के लोग पहुंच गए और एक दूसरे पर हमलावर होते हुए लाठियां बरसाने लगे। करीब एक घंटे तक हुए बवाल के बाद एक पक्ष सुर्सी चौकी पहुंच गया। यहां तैनात दरोगा सतीश कुमार से कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने दरोगा और सिपाहियों से हाथापाई शुरू कर दी।
इस दौरान कुछ लोगों ने चौकी परिसर में सूख रही पुलिसकर्मियों की वर्दी व अन्य पकड़े फाड़ कर फेंक दिए। मामला बढ़ता देखकर दरोगा ने लाठी उठाकर लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इधर सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रयाग नारायण बाजेपयी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखकर उपद्रवी भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि चौकी में कुछ लोगों ने हंगामा किया है। इन लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सौरिख। इलाके के गांव शरीफपुर में विवाद की सूचना पर बगैर वर्दी के दोस्तों के साथ पहुंचे सिपाही के साथ गांव के लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना पर साथी सिपाहियों ने उसे बचाया। थाना क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर गांव में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूचना पर डायल
112 पुलिस का सिपाही बगैर वर्दी के अपने दोस्तों के साथ बाइक से मौके पर पहुंच गया। विवाद को शांत कराते समय गांव के लोगों ने सिपाही के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सिपाही के साथ मारपीट की सूचना पर एक दरोगा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा और सिपाही को चौकी ले आया। दूसरी ओर थानेदार मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। किसी सिपाही के साथ मारपीट की सूचना उन्हें नहीं दी गई है।