Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fear of blind turns and broken dividers; fog adds to the concern

Kannauj News: अंधे मोड़ और टूटे डिवाइडर से खौफ, धुंध ने बढ़ाई चिंता

Wed, 18 Nov 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fear of blind turns and broken dividers; fog adds to the concern
कन्नौज। जिले में कई जगह अंधे मोड़ हैं और डिवाइडर टूटे हैं। अब सर्दी के साथ सड़कों पर धुंध छा रही है, इससे वाहन चालकों के लिए हादसों का खौफ रहता है। सुबह-शाम दृश्यता कम होने से दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता। इसी वजह से संभावित दुर्घटना वाले स्थलों पर हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख मार्गों पर जहां अंधे मोड़ हैं, वहां न तो पर्याप्त साइन बोर्ड लगे हैं और न ही रिफ्लेक्टर की व्यवस्था है। कई जगह डिवाइडर टूटने से वाहन गलत दिशा से आ जाते हैं। रात में तो स्थिति और खतरनाक हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभागों ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू होते ही सड़कों पर धुंध छाने लगी है, ऐसे में हादसे बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस भी वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि धुंध के समय वाहन चालक हेडलाइट, फॉग लाइट का प्रयोग करें, ओवरटेक से बचें और सुरक्षित दूरी बनाकर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:26: उमर्दा-तिर्वा मार्ग पर निचली गंग नहर के पास अंधा मोड़। संवाद

उमर्दा-तिर्वा मार्ग पर अंधा मोड़
उमर्दा-तिर्वा मार्ग पर निचली गंग नहर के पास अंधा मोड़ है। यहां मोड़ इतना तीखा है कि सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। चालकों को मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। लोगों ने यहां चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।
फोटो:27: तेराजाकट-तालग्राम मार्ग पर अंधा मोड़। संवाद

तेराजाकट-तालग्राम मार्ग पर टूटी रेलिंग
तेराजाकट-तालग्राम मार्ग पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय के पास अंधा पुलिया मोड़ है। यहां साइड में लगी रेलिंग एक साल से टूटी पड़ी है। कई हादसे हो चुके हैं। स्कूल के पास से छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने रेलिंग की मरम्मत और मोड़ पर संकेतक लगाने की मांग की है।
फोटो:28: गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर अंधा मोड़। संवाद

सांकेतिक बोर्ड न होने से हादसे का खतरा


समधन। रामाश्रम स्थित तिराहे से लेकर राणा जी फिलिंग स्टेशन तक अंधा मोड़ है, इस पर कोई भी सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाए गए। ऐसे में गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण भूमित्र कुमार, कल्लू यादव, दरवेश कुमार, प्रभात कुमार, बीनू यादव ने बताया कि मोड़ की वजह से दूर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते जिसकी वजह से विराहिमपुर व रामाश्रम की ओर से आवागमन करने वाले वाहन अक्सर एक दूसरे से टकरा जाते हैं। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता वरुण कुमार का कहना है पहले सांकेतिक बोर्ड लगाए गए थे जो टूट गए हैं। जल्द ही नए सांकेतिक बोर्ड लगवाए जाएंगे।

धुंध में घटाई गई गति, पुलिस कर रही जागरूक
धुंध को देखते हुए हाइवे अथॉरिटी ने वाहनों की न्यूनतम गति घटा दी है। हालांकि स्थानीय टोल प्लाजा पर इस तरह का कोई आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। यातायात पुलिस वाहन चालकों को रोककर धुंध में सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रही है। पुलिस ने अपील की है कि धुंध में वाहन धीरे चलाएं, हेडलाइट जलाकर रखें और अनावश्यक ओवरटेक न करें।
वर्जन
जिले में चिहिन्म किए गए 33 अवैध कट बंद कराए जा चुके हैं। अन्य जगह जहां अंधे मोड़ हैं, वहां पर संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
-शिल्पा वर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed