फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fault in HT line, 10 village lights go off

Kannauj News: एचटी लाइन में फॉल्ट, 10 गांव की बत्ती गुल

Wed, 04 Jan 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fault in HT line, 10 village lights go off
तालग्राम। ठंड बढ़ने ही बिजली की खपत भी बढ़ गई। इससे हाईटेंशन लाइन में लोकल फॉल्ट शुरू हो गए। मंगलवार की रात अमोलर उपकेंद्र के दलापुर्वा फीडर की हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे 10 गांव में आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

लोकल फॉल्ट से बरगांवा, ऊंचा, कुडरी, तेरारब्बू, भवनियापुर, राजापुर्वा, बिदीपुर्वा आदि 10 गांव में बिजली गुल हो गई। बरगांवा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि एक तो बिजली की लाइनें काफी पुरानी है। इसके अलावा लोड पड़ने के साथ बिजली गुल होना आम हो गया है।
विज्ञापन

भवनियापुर निवासी नरेंद्र कुमार का कहना है अब सर्दी बढ़ने के साथ बिजली भी नखरे दिखा रही है। दिन तो कभी रात में काफी काफी देर बिजली गुल हो रही है। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि कोहरा में लाइनों में फॉल्ट के कारण समस्या आ रही। फॉल्ट होते ही लाइनमैनों को मौके पर भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
चूहे ने गुल की पांच घंटे बिजली
गुरसहायगंज। इनकमिंग मशीन में चूहे ने घुस कर तार कुतर डाले। इससे कस्बे समेत 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। किसी प्रकार बिजली कर्मचारियों ने मशीन को खोलकर खराबी ठीक कर आपूर्ति शुरू कराई।

स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार सुबह 11 बजे इनकमिंग मशीन में चूहा घुस गया। चूहा तार कुतरने लगा। इससे फॉल्ट हो गया। मशीन से धुआं उठने लगा। तत्काल बिजली कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति को बंद की। मशीन की मरम्मत का काम शुरू हुआ। इनकमिंग मशीन में फॉल्ट हो जाने से कस्बा, गांधीनगर, विशंभरपुर, समधन, जलालाबाद आदि 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। जेई विकास कुमार मौके पर पहुंचे और बिजली कर्मचारियों की मदद से मशीन को ठीक कराया। इसके बाद शाम चार बजे आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed