{"_id":"6aa6e941110985e41804e354","slug":"father-and-daughter-arrested-in-panchayat-assistant-suicide-case-kannauj-news-c-214-1-knj1007-155998-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पंचायत सहायक सुसाइड मामले में पिता-पुत्री गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पंचायत सहायक सुसाइड मामले में पिता-पुत्री गिरफ्तार
विज्ञापन
सौरिख। हसेरन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजपुर में पंचायत सहायक की मौत के मामले में पुलिस ने गांव के ही लोगों पर प्रताड़ता और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला रविवार को दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है।
पंचायत सहायक बीपी सिंह का शव सचिवालय के मीटिंग हॉल में आठ सितंबर को पंखे के सहारे प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला था। मौके से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। पिता रामनारायण कठेरिया ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह जानलेवा कदम उठाया। पिता की तहरीर के आधार पर दिव्या शाक्य, परमारजीत, शिवार, रोजगार सेवक बृजेश उर्फ बृजेन्द्र, पंकज शाक्य, अनिकेत और मोनू सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपियों में मोनू सिंह उर्फ मोहन व उनकी बेटी दिव्या शाक्य उर्फ जावित्री को राजपुर बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। साथ ही मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।