फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fastest rushed cassava college player

सबसे तेज दौड़े कसावा कालेज के खिलाड़ी

Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fastest rushed cassava college player
ऊंची कूद के लिए जंप लगाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
बाबा हरिपुरी इंटर कालेज कसावा के खेल मैदान पर चल रहीं दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन कई स्पर्धाएं हुईं। दूसरे दिन दौड़ की प्रतिस्पर्धाओं में कसावा कालेज के छात्रों ने सबसे तेज दौड़ लगाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन


पांच हजार किलोमीटर सीनियर बालकों की दौड़ में कसावा कालेज के राजा शाक्य प्रथम, हीरालाल कालेज के प्रशांत यादव दूसरे स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर जूनियर बालक की दौड़ में कसावा कालेज के नारायण प्रथम व इसी कालेज के अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे। दस किलोमीटर सीनियर बालकों की क्रास कंट्री दौड़ में सिकंदरपुर कालेज के हाकिम सिंह प्रथम, कसावा कालेज के राजा शाक्य दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालकों की क्रास कंट्री में कसावा कालेज के गुरुदीप सिंह प्रथम, सिकंदरपुर कालेज के अंकित दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिकाओं की क्रास कंट्री दौड़ में कसावा कालेज की पारुल त्रिपाठी प्रथम, सिकंदरपुर कालेज की प्रियंका दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


सौ मीटर सीनियर बालिकाओं की दौड़ में कसावा की श्रद्धा व इसी कालेज की खुशबू प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में कसावा की अंशिका प्रथम, तालग्राम की शिवानी दूसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालिकाओं की क्रास कंट्री में ताहपुर की प्रियंका प्रथम, सिकंदरपुर की अंशिका सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। बालिकाओं की दो सौ मीटर फाइनल दौड़ जूनियर वर्ग में कसावा की अंशिका प्रथम, सौरिख की प्रिया दूसरे स्थान पर रहीं। पांच किलो मीटर वाक सीनियर बालकों में ताहपुर के अर्जुन सिंह और जूनियर बालकों में सरायप्रयाग के सुनील सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर बालिकाओं की दो सौ मीटर दौड़ के फाइनल में कसावा की श्रद्धा मिश्रा प्रथम, सौरिख की अंजू यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा के सब जूनियर बालकों में कसावा के सचिन प्रथम, ताहपुर के अजय पटेल दूसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिकाओं में कसावा की शिवानी प्रथम, सौरिख की ओमी दूसरे स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर जूनियर बालकों की दौड़ में अभिषेक प्रथम व इसी कालेज के गुरुदीप दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालकों की भाला फेंक प्रतियोगिता में जनता कालेज छिबरामऊ के अंशुल भदौरिया प्रथम, हीरालाल कालेज छिबरामऊ के अनूप कुमार दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालकों में सिकंदरपुर के अंकित कुमार प्रथम, कुतुबपुर के विमल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालकों की गोला फेंक प्रतियोगिता में कुतुबपुर कालेज के कपिल पोरवाल प्रथम व इसी कालेज के विमल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालकों की जंजीर गोला फेंक प्रतियोगिता में जनता कालेज छिबरामऊ के अंशुल भदौरिया प्रथम, हीरालाल कालेज छिबरामऊ के सौरभ कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

जूनियर बालक जंजीर गोला फेंक में कुतुबपुर के कपिल प्रथम, कसावा के अरुण दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालकों की लंबी कूद में तालग्राम के मंगल मिश्रा प्रथम, इसी कालेज के अंकित दूसरे स्थान पर रहे। तबा फेंक में हीरालाल कालेज के सौरभ प्रथम, जनता कालेज के अंशुल भदौरिया दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालकों की लंबी कूद में कसावा के राजा शाक्य प्रथम, तालग्राम के विशाल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिकाओं में कसावा की श्रद्धा प्रथम, सौरिख की अंजू यादव दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिकाओं में कसावा की अंशिका दुबे प्रथम, सिकंदरपुर की शिवानी दूसरे स्थान पर रहीं। सव जूनियर बालकों की लंबी कूद में ताहपुर कालेज के अजय पटेल प्रथम, इसी कालेज के अमन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालकों की तबा फेंक में कुतुबपुर के कपिल प्रथम, प्रेमपुर के योगेंद्र कुमार दूसरे स्थान पर रहे।


सीनियर बालिकाओं में गुरसहायगंज की वंदना सिंह प्रथम, सिकंदरपुर की सपना सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिकाओं की लंबी कूद में कसावा की शिवानी प्रथम, सौरिख की रागिनी दूसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालकों की ऊंची कूद में तालग्राम के विवेक कुमार प्रथम, हीरालाल कालेज के सुदीप कुमार दूसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालकों की ऊंची कूद में कसावा के रोहित पाल प्रथम, सरायप्रयाग के विकास दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह सीनियर बालिकाओं की हैमर थ्रो प्रतियोगिता में गुरसहायगंज की वंदना सिंह प्रथम और ताहपुर की प्रियंका दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के अंत में बाबा हरिपुरी इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक डॉ.उदयवीर सिंह ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed