फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers will be able to make online payments at cooperative societies

Kannauj News: सहकारी समितियों पर किसान कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान

Sun, 24 Aug 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to make online payments at cooperative societies
तालग्राम। किसान आने वाले दिनों में साधन सहकारी समितियों पर डिजिटल तरीके से भुगतान कर सकेंगे। डिजिटलीकरण को लेकर विभाग की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो 31 अगस्त से समितियों पर किसानों को ऑनलाइन व नकद भुगतान करने की दोनों सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समितियों को हाईटेक बनाने के लिए सहकारिता विभाग की ओर से डिजिटलीकरण किया जाएगा। संबंधित समिति का क्यूआर कोड होगा, जिसमें किसान खरीदे गए उर्वरक का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। रबी व खरीफ सीजन में किसानों को खाद की सबसे अधिक जरूरत होती है। अब तक किसान खाद के मूल्य का भुगतान नकद करते हैं। साधन सहकारी समितियां डिजिटल नहीं होने से किसानों को समस्या आती है। आज के समय में हर वर्ग अब डिजिटल तरीके से लेनदेन करने लगा है।
विज्ञापन

सभी साधन सहकारी समितियों को क्यूआर कोड से लैस किया जाएगा। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। क्यूआर कोड जनरेट करने में सहकारिता विभाग की तकनीकी टीम जुटी है। तालग्राम बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति के करीब 6400 किसान ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। अपर जिला सहकारी अधिकारी सुभाष चंद्र यादव का कहना है कि डिजिटल भुगतान करने से उत्पाद के अधिक मूल्य वसूलने की शिकायतें समाप्त हो जाएगी। लेनदेन का रिकार्ड डिजिटल उपलब्ध रहेगा। सभी समितियों का अलग-अलग क्यूआर कोड जारी कर चस्पा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed